शर्मनाक: पिता के दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग पीडि़ता बनी मां, 7 माह का था गर्भ, बच्चे की मौत

फतेहाबाद के रतिया खंड के एक गांव की रहने वाली नाबालिग अपने ही पिता की हवस की शिकार हो गई और गर्भवती हो गई। पीडि़ता ने बच्चे को जन्म दिया जिसकी कुछ ही समय बाद मौत हो गई। इधर हिसार में दुष्‍कर्म का प्रयास किया गया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:12 PM (IST)
शर्मनाक: पिता के दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग पीडि़ता बनी मां, 7 माह का था गर्भ, बच्चे की मौत
फतेहाबाद में पिता द्वारा दुष्‍कर्म पीडि़ता के मां बनने और हिसार में दुष्‍कर्म प्रयास का मामला सामने आया है

फतेहाबाद, जेएनएन। दुष्‍कर्म शब्‍द ही अपने आप में बेहद शर्मनाक है। मगर जब कोई पिता ही अपनी बेटी की अस्‍मत लूट ले तो स्थिति इंसाननियत शर्मसार करने वाली हाेती है। ऐसा ही केस सामने आया है। फतेहाबाद के रतिया खंड के एक गांव की रहने वाली नाबालिग अपने ही पिता की हवस की शिकार हो गई और गर्भवती हो गई। पीडि़ता ने रविवार रात को बच्चे को जन्म दिया जिसकी कुछ ही समय बाद मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में लड़की की शिकायत पर 15 दिन पहले ही मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। युवती गर्भवती थी इसलिए पुलिस व बाल संरक्षण की टीम उसकी निगरानी कर रही थी। रविवार देर शाम नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। लेकिन समय से पूर्व डिलीवरी होने के कारण बच्चे की मौत हो गई।

गौरतलब है कि 15 वर्षीय किशोरी के बयान पर पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। महिला थाना की कार्यकारी प्रभारी दामोद रानी ने बताया कि नाबालिग ने देर रात को बच्चे को जन्म दिया था। जिसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज कर लिया था।

हिसार में 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म प्रयास व जान से मारने की दी धमकी

हिसार: जिला निवासी 19 वर्षीय एक छात्रा ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा पुलिस में शिकायत दी है। वह 12वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह 5.30 बजे वह दौड़ लगाने के लिए घर के पास बनी सड़क पर गई थी। उस दौरान रास्ते में सागर नाम के युवक ने उससे छेड़छाड़ की।

सागर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पीडि़ता ने बताया कि इस दौरान सोनू भी वहां आ गया। उसने भी सागर का साथ दिया। शोर मचाने पर उपरोक्त दोनों युवक उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

छात्रा ने बताया कि 17 अगस्त को जब वह घर के पास एक खाली प्लॉट में कूड़ा डालने गई तो वहां भी सागर आ गया। छात्रा का आरोप है कि सागर ने उसे उपरोक्त मामले के बारे में  किसी को बताने पर दोबारा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी