हिसार का आएगा सबसे पहले परिणाम, नारनौंद का सबसे लेट

कुल मतदाताओं के अनुसार बनेगा परिणाम। हिसार में होंगे 11 राउंड नारनौंद में होगी 16 राउंड में होगी गिनती। वीवीपैट की पर्चियां और सर्विस वोटर काउंट होने के बाद परिणाम घोषित होंगे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 03:48 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 06:16 AM (IST)
हिसार का आएगा सबसे पहले परिणाम, नारनौंद का सबसे लेट
हिसार का आएगा सबसे पहले परिणाम, नारनौंद का सबसे लेट

जेएनएन, हिसार : हरियाणा विधानसभा चुनाव में 24 अक्टूबर को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इसमें हिसार में सबसे कम राउंड में परिणाम घोषित होगा। इसी प्रकार नारनौंद में सबसे ज्यादा करीब 16 राउंड तक गिनती चलेगी। इसके बाद सबसे जल्दी परिणाम आदमपुर और नलवा सीट का आएगा। प्रशासन की तरफ से इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। हर मतगणना केंद्र पर 14 टेबल लगाई गई है।

चुनाव में छह विधानसभा सीटों के मतगणनों केंद्र हिसार के महाबीर स्टेडियम और पंचायत भवन में बनाए गए हैं, जबकि हांसी का उसी शहर में मतगणना केंद्र बना है। इन केंद्रों पर सुबह से आरओ की निगरानी में मतगणना शुरू हो जाएगी। आंकड़ों पर नजर डाले तो सातों विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा पोलिंग स्टेशन प्रशासन की तरफ से नारनौंद में बनाए गए हैं।

इसी प्रकार हिसार में सबसे कम 144 पोलिंग स्टेशन बने हुए हैं। पोलिंग स्टेशन की संख्या कम होने के कारण यहां पर 10 राउंड होंगे और 11वें राउंड में तीन टेबल पर ईवीएम मशीन पहुंचेगी। प्रशासन इसकी तैयारी किए गए है। इसी प्रकार नारनैंद में 15 राडंड पूरी होंगे तो 16वें राउंड में 8 टेबल पर ईवीएम मशीन से वोटों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा सबसे ज्यादा राउंड उकलाना हलके के होंगे। वहां पर 203 पोलिंग स्टेशन बने हुए है।

8 लाख 81 हजार 470 वोटों की होगी मतगणना

जिले में सातों विधानसभा पर 21 अक्टूबर को आठ लाख 81 हजार 470 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया है। बृहस्पतिवार को इन सभी वोटों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा सर्विस वोटर की भी गिनती होगी। परिणाम में सभी प्रत्याशियों की सांसें अटकी रहेंगी।

आदमपुर : 122892

उकलाना : 139133

नारनौंद : 153863

हांसी : 127270

बरवाला : 124708

हिसार : 98406

नलवा : 115198

chat bot
आपका साथी