UNO महानिदेशक बाेलीं- शिक्षा महिलाओं के विकास का आखिरी हथियार

यूएनओ की कार्यकारी महानिदेशक एवं यूएन वूमेन की डिप्टी डायरेक्टर जनरल लक्ष्मी पुरी ने कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है जो महिलाओं का उत्थान कर सकती है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 27 Feb 2018 04:04 PM (IST) Updated:Tue, 27 Feb 2018 04:04 PM (IST)
UNO महानिदेशक बाेलीं- शिक्षा महिलाओं के विकास का आखिरी हथियार
UNO महानिदेशक बाेलीं- शिक्षा महिलाओं के विकास का आखिरी हथियार

जेएनएन, हिसार। न्यूयॉर्क से हिसार पहुंची यूएनओ की कार्यकारी महानिदेशक एवं यूएन वूमेन की डिप्टी डायरेक्टर जनरल लक्ष्मी पुरी ने कहा कि पूरी दुनिया में महिलाआें को आज भी दोयम दर्जे पर माना जाता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। ऐसे में ग्रामीण महिलाओं का विकास जरूरी है। यह तभी होगा, जब लड़कियां और महिलाएं शिक्षा ग्रहण करेंगी। शिक्षा ही वह हथियार है जो महिलाओं का उत्थान कर सकती है और दुनिया में अपना लोहा मनवा सकती है।

लक्ष्मी पुरी जिले के भिवानी रोहिल्ला स्थित महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्‍स कॉलेज में आयोजित दूसरे दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रही थीं। वह समारोह की मुख्‍य अतिथि थीं। समारोह की अध्यक्षता दिल्ली से आए सीए संजीव मित्‍तल ने की।

यह भी पढ़ें: हिसार के भगाना में धरना को लेकर जाटों व पुलिस में खींचतान, पूरा क्षेत्र बना छावनी

लक्ष्मी पुरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लैंगिक असमानता को खत्म करने की जो जंग लड़ी जा रही है, उसे धरातल पर लाकर हर महिला को अपना योगदान देने की जरूरत है। महिलाओं को लक्ष्य तय करने होंगे और अपना दायित्व भी निश्चित करना होगा। समान मानवाधिकारों के लिये पुरी ने कहा कि इन पर सबका हक है और किसी भी लड़की को उसके अधिकारों से वंचित न रखा जाए।

128 छात्राओं को दी उपाधि 

लक्ष्मी पुरी ने कॉलेज की 128 छात्राओं को उपाधि प्रदान की। पुरस्कार वितरण समारोह में विविध क्षेत्रों की प्रतिभाशाली आठ छात्राओं रेणु, दर्षना, वैशाली, राजी, पूजा, सोनू, नीलम और कोमल को कालेज रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर कालेज चेयरमैन भारत भूशण प्रधान, हिंदू कालेज दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर डा. अशोक मित्तल, संरक्षिका डा. शमीम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: 70 तबादले झेल चुके कासनी छह माह के वेतन बिना होंगे रिटायर

chat bot
आपका साथी