हिसार में वाहनों की कमी के कारण बेसहारा पशुओं पकड़ने के अभियान पर लगा ब्रेक

वाहन की कमी के कारण नगर निगम प्रशासन शहर से बेसहारा पशुओं को नहीं पकड़ रहा है। कारण है कि पकड़े गए पशुओं को गोअभयारण्य तक पहुंचाने के लिए निगम के पास वाहन नहीं है। जिस कारण नगर निगम की टीम ने फिलहाल पशु पकड़ने के अभियान को रोक दिया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 07:59 AM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 07:59 AM (IST)
हिसार में वाहनों की कमी के कारण बेसहारा पशुओं पकड़ने के अभियान पर लगा ब्रेक
हिसार में लावारिस पशुओं को पकड़ने के अभियान में फिर से बाधा उत्‍पन हो गई है

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर में बेसहारा पशु पकड़ो अभियान पर ब्रेक लग गया है। वाहन की कमी के कारण नगर निगम प्रशासन शहर से बेसहारा पशुओं को नहीं पकड़ रहा है। कारण है कि पकड़े गए पशुओं को गोअभयारण्य तक पहुंचाने के लिए निगम के पास वाहन नहीं है। जिस कारण नगर निगम की टीम ने फिलहाल पशु पकड़ने के अभियान को रोक दिया है। उधर अभियान को फिर से शुरु करने की दिशा में कार्य करते हुए नगर निगम की टीम दो वाहन रखने की दिशा में कार्य कर रहा है ताकि पकड़े गए वाहनों को गोअभयारण्य तक पहुंचाने के लिए नगर निगम के पास अपने वाहन हो।

वाहनों की कमी दूर हाेने के बाद निगम निरंतर चलाएगा अभियान

नगर निगम प्रशासन वाहन मिलने के बाद शहर में निरंतर अभियान चलाने की दिशा में कार्य करेगा। इसके लिए पूर्व में ही प्लानिंग भी कर चुके है। ताकि शहरवासियों को बेसहारा पशुओं से राहत मिल सके। वाहन की कमी अभियान में बार बार बाधा बन रही थी। वाहन मिलने पर वह कमी दूर हो जाएगी।

पंजाब से तैयार होंगे वाहन

नगर निगम प्रशासन वाहन खरीद कर उन्हें वाहन को गोअभयारण्य तक पहुंचाने के लिए उनकी विशेष तरीके से तैयार करवाएगा। इन वाहनों में हाइड्रोलिक सिस्टम लगाया जाएगा। ताकि पकड़े गए पशुओं को आसानी से वाहन के अंदर पहुंचाया जा सकें। ये वाहन पंजाब में तैयार करवाए जाने की प्लानिंग की जा रही है।

इन क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की अधिक समस्या

- दिल्ली रोड पर सायं होने के बाद दूर तक सड़क पर बेसहारा पशु आमज देखे जा सकते है।

- सेक्टर-13, सेक्टर-14, सेक्टर 9-11, सेक्टर 16-15 व सेक्टर -15 में जगह जगह बेसहारा पशु घूमते दिखाई दे सकते है।

- कालोनियों की बात करे तो पटेल नगर सहित मिलगेट व 12 क्वार्टर क्षेत्र में अधिकांश गलियों में बेसहारा पशु नियमित नजर आते है।

----शहर की सड़कों से पकड़े गए बेसहारा पशुओं को गोअभयारण्य तक भेजने के लिए नगर निगम वाहन खरीद रहा है। वीरवार को निगम में दो वाहन अवश्य आए है इस बारे में शुक्रवार को पूरी जानकारी ली जाएगी।

डा. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी