मायके में जगह की कमी के कारण घर में नहीं लगा पाई थी पौधे, ससुराल में बनाई बगिया

अनीता जैन एक गृहिणी होने के साथ-साथ एक सामाजिक व एक धार्मिक संस्था से जुड़कर कार्य भी कर रही है। उन्होंने अपने घर में एक खूबसूरत बगिया बनाई हुई। अनीता ने कहा कि सेक्टर-14 में आकर एक अपनी बगिया का मैं सपना साकार कर पाई।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 05:22 PM (IST)
मायके में जगह की कमी के कारण घर में नहीं लगा पाई थी पौधे, ससुराल में बनाई बगिया
हिसार में अपने घर में पौधों के बीच बैठ आनंद लेते हुए गृहणी अनीता जैन

हिसार, जेएनएन। बचपन गुवाहाटी (आसाम) में बीता। हम वहां एक छोटे से फ्लैट में रहते थे। वहां जगह कम थी। आस पड़ोस में कई परिवारों ने अपने घर के छज्जे व दीवार पर गमले लटका कर पौधे लगाए हुए थे। अक्सर उन्हें देखकर मन में होता था हमारे पास जमीन होती तो मैं भी उस जमीन पर पौधे लगाती। व्यापारी सुनील जैन से शादी हुई और हिसार अनाजमंडी आ गई। यहां पर छत पर पौधे लगाए लेकर बंदर उन्हें उखाड़ देते थे। ऐसे में उन पौधों को बड़ा होता देखने की इच्छा मन में ही रह गई। फिर सेक्टर-14 में जब घर बनाया तो सबसे पहले बगिया के लिए प्लान किया और आज घर में एक छोटी सी हरी-भरी बगिया है। यह कहना है सेक्टर-14 निवासी अनीता जैन की।

अनीता जैन एक गृहिणी होने के साथ-साथ एक सामाजिक व एक धार्मिक संस्था से जुड़कर कार्य भी कर रही है। उन्होंने अपने घर में एक खूबसूरत बगिया बनाई हुई। अनीता ने कहा कि सेक्टर-14 में आकर एक अपनी बगिया का मैं सपना साकार कर पाई। हर रोज मैं और मेरे परिवार के सभी सदस्य यहीं सुबह की चाय पीते है। शुरुआत में जब यहां पौधे लगाए तो प्रतिदिन उन्हें देखती थी। जैसे जैसे वे बड़े होते ऐसा लगता जैसे एक बच्चा बड़ा हो रहा है। उनको देखकर एक ऐसी खुशी का अनुभव होता जिसे शब्दों बयां कर पाना मेरे लिए संभव नहीं है।

घर में ये लगा रखे है पौधे

अनीता जैन ने घर में अजवायन, मिर्च, टमाटर, नींबू, अमरुद, एलोविरा, फाइकस, गेंदा, गुलाब, चाइनीज ऑरेंज, पाम, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, विभिन्न प्रकार की तुलसी, बिच्छुबटी सहित 40 से अधिक प्रकार के पौधे लगाए हुए है। जिनकी खुशबू घर को महका रहीं है। साथ ही घर इन पौधों के कारण सुंदर लग रहा है। इसके अलावा घर के पास बने पार्क में भी अनीता ने काफी पौधे लगाए है और उनकी देखरेख कर रही है। अपने घर में लगे पौधों को प्रतिदिन सुबह डेढ़ और सायं को एक घंटा रखरखाव के लिए देती है ताकि उनका रखरखाव बेहतर तरीके से हो।

हरियाली से हम अपने घर की सुंदर बना सकते है

दैनिक जागरण का अनमोल है ऑक्सीजन अभियान सराहनीय है। यह अभियान लोगों को पौधों के माध्यम से अपने घर की सुंदरता बढ़ाने की ओर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। यह अभियान लगातार जारी रखना चाहिए ताकि जिन लोगों ने अपने घर में हरियाली बढ़ाई हुई है उनके बारे में दूसरे जाने और वे भी अपने घर में पौधारोपण के प्रति प्रेरित हो।

- अनीता जैन, गृहिणी, निवासी सेक्टर-14 हिसार।

chat bot
आपका साथी