पेयजल समस्या से त्रस्त वकील कालोनी के लोगों ने बूस्टिग स्टेशन पर जड़ा ताला

संवाद सहयोगी हांसी पेयजल समस्या से त्रस्त वकील कालोनी के लोगों ने रविवार को बूस्टिग स्टेशन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 08:49 AM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 08:49 AM (IST)
पेयजल समस्या से त्रस्त वकील कालोनी के लोगों ने बूस्टिग स्टेशन पर जड़ा ताला
पेयजल समस्या से त्रस्त वकील कालोनी के लोगों ने बूस्टिग स्टेशन पर जड़ा ताला

संवाद सहयोगी, हांसी : पेयजल समस्या से त्रस्त वकील कालोनी के लोगों ने रविवार को बूस्टिग स्टेशन पर ताला जड़ दिया। लंबे समय से पेयजल आपूर्ति ना मिलने से परेशान लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने कहा कि अधिकारियों को पेयजल समस्या के बारे में कई बार अवगत करवा चुके हैं मगर अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।

बता दें कि वकील कालोनी शहर की पॉश कालोनी में मानी जाती है। कालोनी वासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। पार्षद आशीष पिकू ने कहा कि अधिकारी हर बार उन्हें आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। इसीलिए कालोनी के लोगों ने परेशान होकर बूस्टिग स्टेशन पर ताला लगाया है। पार्षद ने कहा कि बूस्टिग स्टेशन पर कोई भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहता। जगबीर ढांडा ने कहा कि हर रोज लोगों को अपने घरों में महंगे रेट पर पानी का टैंकर मंगवा कर पानी खरीदना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 24 घंटे के बाद जीटी रोड को जाम करने पर वो मजबूर हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी