नेहरू सबसे बड़े इतिहासकार, मगर ऐतिहासिक गलती कर गए : डीपी वत्स

जागरण संवाददाता, हिसार : जवाहर लाल नेहरू ने डिस्कवरी ऑफ इंडिया सहित अनेक ऐतिहासिक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Mar 2018 09:02 AM (IST) Updated:Wed, 28 Mar 2018 09:02 AM (IST)
नेहरू सबसे बड़े इतिहासकार, मगर ऐतिहासिक गलती कर गए : डीपी वत्स
नेहरू सबसे बड़े इतिहासकार, मगर ऐतिहासिक गलती कर गए : डीपी वत्स

जागरण संवाददाता, हिसार : जवाहर लाल नेहरू ने डिस्कवरी ऑफ इंडिया सहित अनेक ऐतिहासिक किताबें लिखीं। सभी किताबों में उन्होंने भारत के इतिहास को शानदार ढंग से लिखा, लेकिन भारत-पाकिस्तान का विभाजन और कश्मीर को विवादित क्षेत्र बनाकर सबसे बड़ी ऐतिहासिक चूक कर गए। जिसका खामियाजा हम आज तक भुगत रहे हैं। कांग्रेस ने भारत का इतिहास और भूगोल दोनों बदल का दिया। जिसके कारण दोनों देश दुखी हैं। एक दशक तक नरेंद्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री टिके रहे, तो संभावना है कि दोनों देशों के बीच के विवादित मसले सुलझ जाएंगे। क्योंकि उनके पास विजन है और उसी के अनुरूप वे काम कर रहे हैं। यह बात मंगलवार को राज्यसभा सदस्य रिटायर्ड मेजर जनरल डा. डीपी वत्स ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में कही। वे मंगलवार को दैनिक जागरण कार्यालय में पहुंचे थे।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि आधुनिक युग में दो देशों के बीच लड़ाई ने अपना स्वरूप बदल लिया है। भारत, पाकिस्तान और चीन की बात करें तो सबके पास अत्याधुनिक, कारगर और विनाशकारी हथियार हैं। इसलिए सीधी लड़ाई से हर कोई बचना चाहता है। अब दुश्मन देश की कमजोरियों को देखकर वार करता है। उदाहरण के तौर पर भारत में जातिवाद और ¨हदू-मुस्लिम एकता सबसे बड़ी कमजोरी है। इसलिए हमें आंतरिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा और यही फॉर्मूला दुश्मनों पर लागू करना पड़ेगा। ईंट का जवाब पत्थर से देना पड़ेगा, गोली चली है तो हमें भी जवाब देना ही होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से ब्लुचिस्तान का मुद्?दा उठाया था। वह इसीलिए उठाया गया था।

----------

2019 के लिए मोदी को विकल्प नहीं है

डीपी वत्स ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि उनके विकल्प के रूप में देशवासियों को कोई दूसरा नेता दिखाई नहीं देता है। वहीं हरियाणा में आम आदमी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले भी हरियाणा में चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन जो पार्टी अपनी टीम को साथ रखकर नहीं चल पा रही, वो हरियाणा में कुछ नहीं कर पाएगी।

-----------

भ्रष्टाचार और जातिवाद को खत्म करना है-

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि देश से भ्रष्टाचार और जातिवाद सबसे प्रमुख समस्या है। भ्रष्टाचार समाज और नैतिकता का दुश्मन हैं। इसलिए ये दोनों मसले उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो सभी जगहों पर ई-गवर्नेंस सिस्टम लागू करना होगा। भ्रष्टाचार करने वालों को पहली बार में ही ऐसी सजा मिले की वो दूसरी बार भ्रष्टाचार न करे और दूसरों के मिसाल कायम हो। इसी प्रकार अगर जातिवाद को खत्म करना है तो अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देना होगा।

chat bot
आपका साथी