देवर और सौतेले पुत्र ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

हांसी थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायत देकर अपने देवर व सौतेले पुत्र पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

By Edited By: Publish:Fri, 26 Jan 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jan 2018 03:55 PM (IST)
देवर और सौतेले पुत्र ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
देवर और सौतेले पुत्र ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, हांसी : हांसी थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायत देकर अपने देवर व सौतेले पुत्र पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विवाहिता के देवर व सौतेले पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

महिला थाने में दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह करीब तीन साल पहले गुलकनी गांव निवासी सुरेश के साथ हुआ था और विवाह के बाद उसे पता चला कि उसका पति सुरेश पहले से ही शादीशुदा है और उसका 18 वर्षीय एक पुत्र भी है। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ पहले पानीपत और गुरुग्राम रहती थी और अब हांसी की एक कॉलोनी में रह रही थी। पीडि़ता ने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी तो उसके देवर व पुत्र ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस संदर्भ में महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि पीडि़त महिला की शिकायत पर उसके देवर व सौतेले पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करवाकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी