उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी प्रदेशवासियों को दीपावली का बड़ा तोहफा

दुष्यंत चौटाला ने त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की है। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने निवास पर कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 04:50 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले- पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी प्रदेशवासियों को दीपावली का बड़ा तोहफा
उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को त्‍योहारों की बधाई दी

जागरण संवाददाता, सिरसा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों को त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की है। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने निवास पर कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार द्वारा तेल की कीमतों में कमी के बाद हरियाणा सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल व डीजल पर वैट की दर को घटाया है। इससे राज्य में पेट्रोल और डीजल की दरों में 12 रुपये प्रति लीटर की कमी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेशवासियों के हितों के ध्यान में रखते हुए पेट्रोल व डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला किया है। वैट की दरें कम होने से हरियाणा में पेट्रोल व डीजल दोनों की कीमतों में कमी हुई है, इससे राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

त्योहार से आपसी प्रेम व भाईचारे का मिलता है संदेश : बिजली मंत्री रणजीत सिंह

सिरसा: बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने शुक्रवार को अपने निवास पर आमजन से आमजन से मुलाकात की। बिजली मंत्री ने कहा कि प्रकाश व उत्साह का यह त्योहार सभी के जीवन में नई खुशियां व उमंग लेकर आए। कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आमजन सावधानी बरतते हुए परिवार व अपने सभी मित्रों के साथ उल्लासपूर्वक त्योहारों को मनाएं और खुशियां बांटें। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में आमजन गुरुपर्व, छठ व क्रिसमस त्योहारों के दौरान आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देते हुए प्रदूषण मुक्त व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कोरोना के कारण पूरे विश्व में फैले अंधकार के माहौल को अब जरूर दूर भगाएंगे।

सांसद सुनीता दुग्गल ने दी त्योहारों की बधाई व शुभकामनाएं

सिरसा: लोकसभा सदस्य सुनीता दुग्गल ने त्योहार पर सुख-समृद्धि की मंगल कामना व्यक्त की है। उन्होंने जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि त्योहार शांति, प्रगति और समृद्धि का अग्रदूत है जो हमें आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटने के हमारे कर्तव्य की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोरोना महामारी पूर्णरूप से खत्म नहीं हुई है, इसलिए नागरिक कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता, सावधानी व जागरूकता रखें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नागरिक स्वयं स्वस्थ रहें और अन्य लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी