रोहतक में कार के अंदर जली हालत में मिला दूधिया का शव, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

करीब सुबह पांच बजे रुड़की के ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक कार को जली हालत में देखा। जिसके अंदर एक व्यक्ति का शव भी जली हालत में पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आइएमटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक पहचान कर उसके स्वजनों को जानकारी दी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:07 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:07 PM (IST)
रोहतक में कार के अंदर जली हालत में मिला दूधिया का शव, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
रोहतक में मिली जली हुई कार जिसके अंदर शव मिला है

रोहतक, जेएनएन। रोहतक में आइएमटी थाना क्षेत्र के रूड़की गांव के पास कार में जली हालत में दूधिया का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुंगाण गांव निवासी 34 वर्षीय सुनील के रूप में हुई। सूचना मिलने पर आइएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यह हादसा है या फिर हत्या अभी इस बारे में कुछ भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

बुधवार तड़के करीब पांच बजे रूड़की के ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक कार को जली हालत में देखा। जिसके अंदर एक व्यक्ति का शव भी जली हालत में पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आइएमटी थाना पुलिस को दी, जिसे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक पहचान कर उसके स्वजनों को जानकारी दी। जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंचे। स्वजनों ने बताया कि सुनील दूधिया था, जो अपने गांव और आसपास के गांवों से भी दूध लेकर रोहतक जाता था। वह सुबह करीब चार बजे घर से निकला था।

युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा है या फिर हत्या अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। पुलिस दोनों बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने घर के आसपास भी तलाश की, लेकिन कोई हथियार या अन्य ऐसी काई वस्तु नहीं मिले जिससे यह कहा जा सके कि यह हत्या है। आइएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जली हालत में शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले का पता चल सके।

chat bot
आपका साथी