अरब सागर में उठा क्यार चक्रवात, हरियाणा में पहुंची नमी, दो नवंबर को बूंदाबांदी के आसार

हरियाणा के काफी इलाकों सहित हिसार शहर में स्मॉग छाया हुआ है। इस स्मॉग के छाने का मुख्य कारण दिवाली के दिन बजे करोड़ों रुपये के पटाखे से निकला धुआं और आए दिन जल चल रही पराली है।

By Edited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 02:01 AM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 11:22 AM (IST)
अरब सागर में उठा क्यार चक्रवात, हरियाणा में पहुंची नमी, दो नवंबर को बूंदाबांदी के आसार
अरब सागर में उठा क्यार चक्रवात, हरियाणा में पहुंची नमी, दो नवंबर को बूंदाबांदी के आसार

हिसार, जेएनएन। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिवाली और पराली जलने से आसमान में मौजूद धुएं के कारण अब शहर पर स्मॉग छा गया है। यह स्मॉग अरब सागर में उठे क्यार चक्रवात के कारण चली पूर्वी हवाओं के कारण आई नमी से बना है। बुधवार के बाद पश्चिमी हवाएं चलने की उम्मीद है जिससे यह स्मॉग छंट भी सकता है। मगर यह हवाएं स्मॉग को दिल्ली, उत्तर प्रदेश की तरफ ले जा सकती हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने दो नवंबर से मौसम में परिवर्तन के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की है।

हरियाणा के काफी इलाकों सहित हिसार शहर में स्मॉग छाया हुआ है। इस स्मॉग के छाने का मुख्य कारण दिवाली के दिन बजे करोड़ों रुपये के पटाखे से निकला धुआं और आए दिन जल चल रही पराली है। इन दोनों वजह के कारण धुआं काफी दिनों से आसमान के ऊपर था। मौसम में नमी नहीं होने के कारण वह धुआं नीचे नहीं आ रहा था। इसके कारण लोगों को दिक्कत नहीं थी। लेकिन दिवाली के एक दिन बाद ही पूर्वाई हवाएं चलने से धुआं स्मॉग के रूप में नीचे आ गया है। अरब सागर में उठ रहे चक्रवात के कारण हरियाणा में इन दिनों चली हवाओं से नमी भी आई है। इस नमी में मिलने के कारण धुआं आसमान से नीचे स्मॉग के रूप में छा गया है। साथ ही पराली का असर थोड़ा है। पराली जलने के कारण धुआं तो है परंतु दिवाली के धुएं से कम है।

बुधवार से चल सकती हैं पश्चिमी हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बुधवार से पश्चिमी या उत्तर पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। यह हवाएं राजस्थान और पहाड़ों की तरफ से आएंगे और स्मॉग को साथ लेकर जाएंगे। यह स्मॉग दिल्ली, उत्तर प्रदेश की तरफ से आगे जा सकता है। इस लिए आने वाले दिन में आम आदमी को स्मॉग से छुटकारा मिल जाएगा।

दो नवंबर से हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व क्यार साइक्लोन के कारण आई नमी के प्रभाव के कारण हरियाणा में दो व तीन नवंबर को गरज के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इससे रात का तापमान में गिरावट आएगी।

--- क्यार चक्रवात के कारण नमी आई है। इससे स्मॉग शहर पर छाया है। बुधवार के बाद यह स्मॉग कम होने की उम्मीद है। दो नवंबर के बाद से कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है।

- डा. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू

chat bot
आपका साथी