हिसार में मंदिर-गुरुद्वारों ने खोले रसोई के द्वार, रोजाना 8000 को खिला रहे फ्री में भोजन

प्रशासन ने भी चलाईं नौ रसाई। गुरुद्वारे में रोजाना पांच हजार बुद्धला संत मंदिर में एक हजार पैकेज भोजन हो रहा तैयार। हरियाणा कुरुक्षेत्र ट्रस्ट रोजाना 500 राशन के थैले बांट रहा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 05:24 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 05:24 PM (IST)
हिसार में मंदिर-गुरुद्वारों ने खोले रसोई के द्वार, रोजाना 8000 को खिला रहे फ्री में भोजन
हिसार में मंदिर-गुरुद्वारों ने खोले रसोई के द्वार, रोजाना 8000 को खिला रहे फ्री में भोजन

हिसार, जेएनएन। कोरोना वायरस के कारण पूरा हिसार लॉक डाउन है। किसी को शहर के अंदर-बाहर जाने की इजाजत नहीं है। घर में हर जरूरतमंद तक प्रशासन, धार्मिक संगठन खाना पहुंचाने में लगे हैं। इस बंद के बीच अब गुरुद्वारे और मंदिरों ने अपनी रसोई जरूरतमंदों के लिए खोल दी है। उन तक सूखा राशन और भोजन पैक करके पहुंचाया जा रहा है। धार्मिक स्थलों की जिम्मेदारी अलग-अलग है।

कोई सूखा राशन बांट रहा तो कोई तैयार भोजन। सभी का प्रयास है कि वह अपने स्तर पर जितने भी लोग हैं, उन तक खाना पहुंच सके। सूखे राशन में सात दिन का भोजन है तो पैकिंग में बना हुआ एक समय का खाना। व्यक्ति की भूख के अनुसार उसको पूरा राशन दिया जा रहा है। अब जरूरत है कि आम आदमी प्रशासन और इन संगठनों की मदद करें ताकि उनकी रसोई इस महामारी के समय में निरंतर चले और भूखे को खाना मिले।

वहीं एक सर्वे की मानें तो शहर में करीब तीन हजार परिवार ऐसे हैं, जिनको राशन की जरूरत है। शहर में नागोरी गेट पर श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर, गुरुद्वारा सिंह सभा के अलावा मॉडल टाउन गुरुद्वारा, ऋषि नगर स्थित बुधला संत मंदिर, निरंकारी भवन, हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला आदि जगह से भोजन पहुंचाया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने भी इन जरूरतमंदों के लिए नौ रसोई की व्यवस्था की है, जहां प्रतिदिन 8 हजार लोगों के लिए सुबह-शाम का भोजन तैयार करवाया जा रहा है।

हिसार : लॉकडाउन के दौरान श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में लोगों के लिए जरूरतमंद सामग्री पैक करवा कर गाड़ी में भिजवाते हुए  । जागरण

500 पैकेट बंट रहे रोज

हरियाणा कुरुक्षेत्र श्री सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट सूखे राशन का एक केंद्र ङ्क्षबदू है। यहां पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) सहित प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य संगठनों ने मिलकर राशन बांटने का जिम्मा उठाया है। हर रोज 500 पैकेट सूखे राशन के शहर में जरूरतमंद के घरों में पहुंचाए जा रहे हैं। इन जरूरतमंद की पहचान करने के साथ फोन पर उनकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। शहर में बने इस केंद्र से शहर प्रबुद्ध लोग जुड़े हैं जहां यह काम चल रहा है। इसमें एक राशन के पैकेट को देखे तो इतने सामान की कीमत 350 रुपये तक होती है। इसको पैक करने के लिए पांच से छह लोग कई-कई घंटे लगे रहते हैं।

शहर को दो भागों में बांटा

संगठनों ने शहर को दो भागों बांट दिया है। इसमें एक भाग को केशव नगर और माधव नगर नाम दिया गया है। माधव नगर में 17 तो केशव नगर में 28 टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें जरूरतमंद तक राशन पहुंचा रही है।

समाज के चंदे से चल रहा काम

लॉकडाउन में प्रशासनिक इजाजत मिलने के बाद श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर को केंद्र बनाते हुए चंदा एकत्रित किया जाने लगा। चार दिन से चल रही इस सेवा में करीब 200 लोगों ने चंदा दिया है। इसमें काफी लोग ऐसे है जो पैसा न देकर गेहूं, चीनी, दाल और अन्य सामान की बोरियां दे जाते हैं। काफी लोग थैले बुक करवाकर उसकी राशि अदा कर देते हैं। रोटरी क्लब हिसार, मार्निंग वॉक क्लब से सदस्यों ने दान कर सहयोग किया। इसमें प्रधान संदीप राठी के अलावा रमेश गोयल, भारत बंसल, मोहित गुप्ता, राम अवतार सिंगल, रमेश गोयल ने संगठन की तरफ से सहयोग किया।

यह है राशन के पैकेट में

पांच किलोग्राम आटा, एक किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम दाल, एक किलोग्राम चीनी, एक किलोग्राम नमक, आधा लीटर तेल, मिर्च और हल्दी 200-200 ग्राम और साबुन दिया जाता हैं। यह राशन चार से पांच लोगों के परिवार के लिए एक सप्ताह तक चल सकता है। उसके बाद वह अपनी जरूरत के अनुसार फोन कर बता सकता है।

गुरुद्वारे से बंट रहे पांच हजार पैकेट

मंदिर के साथ नागोरी गेट पर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में रसोई खुली है। यहां से बनाया हुआ खाना बांटा जा रहा है। इसमें सुबह छह बचे से रात 11 बजे तक काम चलता है। हर रोज के आंकड़ों पर नजर डालें तो 5000 हजार पैकेट जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहे हैं। इन पैकेट को उनकी टीम के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी ले जाते हैं। इसके अलावा गुरुद्वारे से ही आकर सैकड़ों लोग पैकेट ले जाते हैं। उसकी गिनती भी नहीं की जा सकती है।

हर रोज लग रहा पांच क्विटंल आटा, बन रहीं 15 हजार रोटी

गुरुद्वारे में बन रहे भोजन में हर रोज पांच क्विंटल आटे का प्रयोग किया जाता है। इससे 15 हजार से ज्यादा रोटी बन रही हैं। इसमें हाथ के अलावा मशीन से रोटी बनती है। आटे के अलावा साढ़े तीन ङ्क्षक्वटल सब्जी, दो ङ्क्षक्वटल दाल, दो ङ्क्षक्वटल चावल और 10 से 12 सिलेंडर का प्रयोग हो रहा है। अब एक साथ 65 किलोग्राम दाल बनाई जाती है। वहीं मशीन से एक घंटे में 1200 रोटी बन रही है।

------जरूरतमंद तक सूखा राशन पहुंचाने के लिए श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर को संघ की तरफ से केंद्र ङ्क्षबदु बनाया गया है। हर रोज 500 पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। गाड़ी के साथ नगर निगम का एक कर्मचारी भी साथ होता है। उनके साथ काफी संगठन भी जुड़ गई। शहर को दो भागों में बांट कर टीमें काम कर रही है।

- आदिश जैन, जिला कार्यवाह, आरएसएस।

-----गुरुद्वारे से हर रोज करीब पांच हजार पैकेट जा रहे हैं। लोगों तक भोजन पहुंचे उनका पूरा प्रयास है। सुबह से लेकर रात तक खाना बन रहा है। पैकिंग के बाद टीम सरकारी कर्मचारी के साथ उनको बांट कर आती है।

- रमिंद्र सिंह शंटी, श्री गुरुद्वारा सिंह सभा।

chat bot
आपका साथी