शर्मनाक : मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित को पकड़कर ग्रामीणों ने की धुनाई

ग्रामीणों ने कहा पीडि़ता को लेकर भटकते रहे रातभर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई। गांव में आयोजित शादी के जागो कार्यक्रम से वापस लौट रही थी पीडि़ता।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 11:53 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 11:53 AM (IST)
शर्मनाक : मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित को पकड़कर ग्रामीणों ने की धुनाई
शर्मनाक : मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित को पकड़कर ग्रामीणों ने की धुनाई

फतेहाबाद, जेएनएन। इंसान किसी भी हद तक गिर रहा है। मासूम बच्चियों से दुष्‍कर्म के मामले थम नहीं हरहे हैं। फतेहाबाद में रतिया क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात मूक-बधिर लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला। पीडि़त लड़की जागो के कार्यक्रम से घर लौट रही थी।

घटना का पता चलने के बाद ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर जमकर पीटा और महिला थाना में ले आए। आरोप है कि यहां पर पुलिस ने देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की और ग्रामीण पीडि़त को लेकर घूमते रहे। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह महिला थाना में हंगामा में किया। हंगामे की सूचना के बाद डीएसपी धर्मबीर पूनिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक युवती की शादी से पहले बुधवार रात को जागो कार्यक्रम था। उसमें 13 वर्षीय मूक-बाधिर लड़की भी गई थी। कार्यक्रम के बाद जब किशोरी अपने घर जा रही थी तो गांव का ही आरोपित युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वहां गुजर रहे एक युवक ने देख लिया और शोर मचा दिया। इसके बाद काफी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी।

---केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले की जांच चल रही है।

- धर्मबीर पूनिया, डीएसपी, फतेहाबाद

chat bot
आपका साथी