बेसमेंट में रखे गैस सिलेंडर में धमाके से लगी आग, छत के साथ टूटे शीशे, दो लोग बुरी तरह झुलसे

आग लगने से फतेहाबाद के कामरेड हर‍नाम सिंह बुरी तरह से झुलस गए वहीं उनकी पत्‍नी जसवंत कौर भी झुलस गई। हरनाम सिंह को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 02:02 PM (IST) Updated:Fri, 14 Feb 2020 02:02 PM (IST)
बेसमेंट में रखे गैस सिलेंडर में धमाके से लगी आग, छत के साथ टूटे शीशे, दो लोग बुरी तरह झुलसे
बेसमेंट में रखे गैस सिलेंडर में धमाके से लगी आग, छत के साथ टूटे शीशे, दो लोग बुरी तरह झुलसे

हिसार/फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद के हुडा सेक्‍टर तीन कोठी नंबर 332 में अचानक शुक्रवार दोपहर एक मकान की बेसमेंट रखे सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से कामरेड हर‍नाम सिंह बुरी तरह से झुलस गए वहीं उनकी पत्‍नी जसवंत कौर भी झुलस गई। हरनाम सिंह को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया है।

पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस जानकारी के अनुसार कामरेड हरनाम सिंह ने अपने घर की बेसमेंट में एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। गैस सिलेंडर से बदबू आ रही थी तभी कामरेड की पत्‍नी ने जब अपने पति से जांच करने के लिए कहा तो वह बेसमेंट में चले गए। बेसमेंट में जाने के बाद जैसे ही उन्‍होंने बल्‍ब का स्विच ऑन किया तो धमाका हो गया। माना जा रहा है कि स्विच ऑन करने पर निकलने वाली चिंगारी से ही आग फैली है।

धमाका इतना तेज था कि घर में लगे शीशे भी टूट गए तो छत को भी नुकसान पहुंचा है। धमाके के बाद जैसे ही आग फैली तो हरनाम सिंह इसकी चपेट में आ गए तभी पत्‍नी जसवंत कौर ने आवाज सुन पहुंची और आग बुझाने का प्रयास करने लगी तो उनके हाथ भी झुलस गए। इसके बाद फायर बिग्रेड सूचना पाकर वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से बेसमेंट में रखा सामान भी जल गया। वहीं हरनाम सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हिसार के लिए रेफर किया गया है। धमाके बाद घर के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं गैस सिलेंडर की एजेंसी में भी सूचना दी गई, जांच करने पर सामने आया कि रेगुलेटर के पास वाला रबर बेहद खराब हालत में था इससे गैस लीक हो गई।

विशेषज्ञों के अनुसार सिलेंडर को बंद कमरे या भीड़भाड़ वाली जगह पर न रखें। जहां हवा न आती हो वहां गैस लीक होने का खतरा ज्‍यादा बन जाता है। ऐसे में अगर आपने भी किसी संकरी जगह पर सिलेंडर रखा है तो सचेत हो जाएं। फतेहाबाद में जहां हादसा हुआ है वहां भी सिलेंडर को बेसमेंट में रखकर गैस की पाइप को रसोई में ले जा रखा था।

chat bot
आपका साथी