सात जिलों के मंडल अध्यक्षों को दो दिन तक प्रशिक्षित करेगी भाजपा

पूर्व चेयरमैन मेहरचंद गहलोत ने कहा कि पार्टी द्वारा 27 व 28 नवंबर को आयोजित किया जाने वाला मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ही अहम है। इसमें सात जिलों हिसार सिरसा फतेहाबाद जींद भिवानी चरखीदादरी और महेंद्रगढ़ के मंडल अध्यक्ष शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति मंडल व बूथ हैं। मंडल पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वो सरकार व पार्टी संगठन के बीच की कड़ी के रूप में बेहतर तरीके से काम कर सकें।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:16 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:16 AM (IST)
सात जिलों के मंडल अध्यक्षों को दो दिन तक प्रशिक्षित करेगी भाजपा
सात जिलों के मंडल अध्यक्षों को दो दिन तक प्रशिक्षित करेगी भाजपा

जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आज पार्टी के सेक्टर 14 स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी द्वारा 27 व 28 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। बैठक में पूर्व चेयरमैन मेहरचंद गहलोत, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, जिला प्रभारी डा. ओमप्रकाश पहल, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक डा. कमल गुप्ता व विनोद भ्याना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व चेयरमैन मेहरचंद गहलोत ने कहा कि पार्टी द्वारा 27 व 28 नवंबर को आयोजित किया जाने वाला मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ही अहम है। इसमें सात जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखीदादरी और महेंद्रगढ़ के मंडल अध्यक्ष शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति मंडल व बूथ हैं। मंडल पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वो सरकार व पार्टी संगठन के बीच की कड़ी के रूप में बेहतर तरीके से काम कर सकें।

पार्टी नेताओं की लगाई जिम्मेदारी : जिला अध्यक्ष

जिलाध्यक्ष कै. भूपेंद्र वीरचक्र ने बताया कि बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। बैठक में पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, पूर्व चेयरमैन कारण सिंह रानोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनियां, उपाध्यक्ष अशोक ढालिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार व आशा खेदड़, अशोक सैनी, सतेन्द्र मूंड, प्रवीण बंसल, कृष्ण खटाना, संजीव रेवड़ी, धर्मबीर रतेरिया व हेमंत शर्मा उपस्थित थे। इनको मिली यह जिम्मेदारी

शिविर प्रमुख - विधायक विनोद भ्याना

शिविर सह प्रमुख - जिला महामंत्री आशा खेदड़

शिविर नियंत्रक- करण सिंह रानौलिया

व्यक्ति संपर्क प्रमुख -कै. भूपेंद्र वीरचक्र

चिकित्सा व्यवस्था- विधायक डा. कमल गुप्ता

पंजीकरण व्यवस्था- अशोक ढालिया व विकास सैन

स्वागत व्यवस्था- सरोज सिहाग व सुनीता रेड्डू

भोजन व्यवस्था- नरेश सिघल व प्रवीण बंसल

मीडिया व्यवस्था- जिला महामंत्री सुजीत कुमार व जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला

बैक ड्रॉप व साज सज्जा- धर्मवीर रतेरिया

स्वच्छता व्यवस्था- अशोक सैनी

प्रदर्शनी व साउंड व्यवस्था- जिला कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू व सत्येंद्र मूंड

आवास व्यवस्था- कृष्ण खटाना

स्टाफ व्यवस्था- भूपेंद्र राघव

सुरक्षा व्यवस्था- मुनीष ऐलावादी, सुखबीर डूडी व देवेंद्र शर्मा

chat bot
आपका साथी