बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा बोले- शांतिपूर्ण आंदोलन के नाम पर किसानों का हिंसा करना गलत

भाजपा सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि 26 जनवरी को आंदोलन के दौरान किसानों द्वारा निकाली जा रही ट्रैक्‍टर परेड के दौरान हिंसा करना गलत है। उन्होंने कहा किसान संगठनों ने ट्रैक्‍टर परेड के दौरान शांति बनाएं रखने का आश्वासन दिया था

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 03:38 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 03:38 PM (IST)
बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा बोले- शांतिपूर्ण आंदोलन के नाम पर किसानों का हिंसा करना गलत
भाजपा सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा ने कहा आंदोलन के नाम पर असामाजिक तत्वों ने लाल किले पर झंडा फहराया है

रोहतक, जेएनएन। भाजपा सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन में असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब कर हिंसा का रास्ता अपनाया है, जोकि गलत है। हिंसा से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। सांसद ने कहा कि जिस तरह से असामाजिक तत्वों ने लाल किले पर झंड़ा फहराया है, वह गलत है और यह एक तरह से देश का अपमान है। उन्होंने किसानों से शांति बनाएं रखने की अपील की और कहा कि संयम रखें, ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो।

26 जनवरी को आंदोलन के दौरान किसानों द्वारा निकाली जा रही ट्रैक्‍टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा सांसद डाक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि हिंसा करना गलत है। उन्होंने कहा किसान संगठनों ने ट्रैक्‍टर परेड के दौरान शांति बनाएं रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है। यह बात साफ है कि किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर ओछी राजनीति की जा रही है। सासंद ने कहा कि किसान नेताओं ने भी माना है कि ट्रैक्‍टर परेड के दौरान असामाजिक तत्व घुस गए और उन्होंने ही हिंसा कर माहौल खराब किया है।

सांसद ने कहा कि इतिहास रहा है कि लाल किले पर हमेशा से ही देश की शान में तिरंगा फहराया जाता रहा है, लेकिन मंगलवार को जिस तरह से शांतिपूण आंदोलन के नाम पर असामाजिक तत्वों ने लाल किले पर झंड़ा फहराया है, वह एक तरह से देश का अपमान है, जिसे पूरा देश देख रहा है।

chat bot
आपका साथी