भाजपा नेता के बेटे व पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल की कार पलटने से मौत

फतेहाबाद के पास हुआ हादसा। वह गाड़ी लेकर अपने नाना के गांव मोहम्मदपुर सौत्र गया था। देर रात वापस लौटते समय गांव चंदोकलां के पास बेसहारा पशु के आगे आने से गाड़ी पलट गई।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:51 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 11:51 AM (IST)
भाजपा नेता के बेटे व पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल की कार पलटने से मौत
भाजपा नेता के बेटे व पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल की कार पलटने से मौत

फतेहाबाद, जेएनएन। सड़क हादसे में ही सोमवार शाम तीन पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी तो वहीं अब एक और बुरी खबर सामने आई है। रतिया से भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव ग्रोहा का बेटा व पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। गांव चंदोकलां के पास गाड़ी के सामने बेसहारा पशु आ गया और गाड़ी पलट गई। घायल को रतिया के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रतिया निवासी 30 वर्षीय प्रहलाद सिंह पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उनके पिता रतिया से भाजपा के वरिष्ठ नेता भी है। बताया जा रहा है कि प्रहलाद सिंह दो दिनों से रतिया आया हुआ था। उसका नानका रतिया क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सौत्र में है। सोमवार शाम 5 बजे वह अपनी गाड़ी लेकर गांव मोहम्मदपुर सौत्र पहुंच गया। वहां पर रिश्तेदारों से मिलकर देर रात 10 बजे गांव से चल पड़ा। प्रहलाद सिंह अकेला ही गया था।

जब उसकी गाड़ी गांव चंदोकलां के पास पहुंची तो सामने एक बेसहारा पशु आ गया। गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और खेतों में जाकर गाड़ी पलट गई। रात का समय होने व गांव दूर होने के कारण करीब आधे घंटे तक किसी ने संभाला तक नहीं। बाद में आसपास के लोग आए तो उन्होंने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन देर रात को ही अस्पताल पहुंच गए। वहीं आसपास के लोग पहुंच गए। मृतक शादीशुदा था। घर में मातम पसर गया है।

शराब के नशे में भाई ने भाई की कर दी हत्‍या

सिरसा : गांव माधो सिंघाना में व्यक्ति की हत्या। बीती रात सतपाल उम्र करीब 44/45 साल को उसके सगे छोटे भाई महीपाल उम्र 41/42 साल ने शराब के नशे में मार पिटाई कर दी। जिससे उक्त बड़े भाई की मौत हो गई।

मरने वाला शादीशुदा था। उसके 2 बच्चे हैं। जो पिछले 2/3 उक्त मरने वाले की पत्नी  अपने मायके गई हुई थी। आरोपित अविवाहित है। दोनों भाई एक ही घर मे इकट्ठे रहते थे। जो अक्सर लड़ते रहते थे। आरोपित भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर सिरसा पुलिस कार्यवाही कर रही है।

chat bot
आपका साथी