बीजेपी ने प्रदेश से खत्म किया भय और भ्रष्टाचार का माहौल : गंगवा

जागरण संवाददाता हिसार नलवा हलके से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक रणबीर सिंह गंगवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 02:43 AM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:17 AM (IST)
बीजेपी ने प्रदेश से खत्म किया भय और भ्रष्टाचार का माहौल : गंगवा
बीजेपी ने प्रदेश से खत्म किया भय और भ्रष्टाचार का माहौल : गंगवा

जागरण संवाददाता, हिसार : नलवा हलके से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक रणबीर सिंह गंगवा ने गुरुवार को हलके के गांव दाहिमा, भोजराज, गुंजार, बालावास, नलवा, दुभेठा, बाड्या ब्राह्मण, बाड्या जाटान, भर्री में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक गंगवा का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं गांव दाहिमा के सरपंच संदीप और गांव गुंजार के पूर्व सरपंच प्रताप यादव ने विधायक गंगवा के समक्ष अपने अपने समर्थकों व परिजनों सहित भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। दूसरी ओर गांव गुंजार के ही निरंजन, प्रताप सरपंच, भागीरथ, प्रदीप सिंह, विजेंद्र सिंह, सरजीत सिंह, ईश्वर सिंह व पृथ्वी सिंह ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की। विधायक गंगवा ने उन्हें विश्वास दिलाया कि भाजपा में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए विधायक गंगवा ने कहा कि आज जिस तरह से प्रदेश में बीजेपी सरकार की जनहितैषी नीतियों की चर्चा हो रही है। भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में प्रदेश से भय और भ्रष्टाचार के माहौल को खत्म करने का काम किया है। इससे जनता का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है और यही विश्वास बीजेपी की ताकत है। इस मौके पर उनके साथ घोलु गुज्जर, सरजीत मुकलान, सतबीर वर्मा, रामदेव आर्य, मदन, दशरथ सांगवान, रामकुमार माहर, धर्मवीर सरपंच, नागरमल गुरी, अनिल मल्हान, सुनीता राठी, निर्मला दहिया, राजेंद्र सांगवान, महेंद्र चेयरमैन, बस्ती राम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी