चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे : सुरजेवाला

संवाद सहयोगी, बरवाला : कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता और विधायक रणदीप ¨सह सुरजेवाला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Aug 2018 11:31 AM (IST) Updated:Fri, 10 Aug 2018 11:31 AM (IST)
चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे :  सुरजेवाला
चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे : सुरजेवाला

संवाद सहयोगी, बरवाला : कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता और विधायक रणदीप ¨सह सुरजेवाला बरवाला हलके के गांव बुगाना में जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डा.राजेंद्र सूरा के फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने सूरा के स्व. पिता की बरसी पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अíपत किए। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से प्रदेश का किसान, मजदूर और कर्मचारी सभी वर्ग दुखी हैं और इसका नतीजा आने वाले विधानसभा चुनावों में पता लग जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में दस का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी।

chat bot
आपका साथी