फतेहाबाद में एंबुलेंस पलटी, अनाथ बच्चे को पंचकूला छोड़कर वापस आ रही थी पुलिस

फतेहाबाद में हुए हादसे में महिला एवं बाल विकास की कर्मचारी सविन एंबुलेंस ड्राइवर बलराज स्टाफ नर्स शिल्पा और महिला कर्मचारी मीणा घायल हुए हैं। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आई हैं। मामले के मुताबिक एक अनाथ बच्ची को लेकर पंचकूला गए थे।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 10:44 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 10:44 AM (IST)
फतेहाबाद में एंबुलेंस पलटी, अनाथ बच्चे को पंचकूला छोड़कर वापस आ रही थी पुलिस
पंचकूला नें वापस लौट रही एंबुलेंस फतेहाबाद में पलटी।

फतेहबाद, जागरण संवाददाता। फतेहाबाद के भूना रोड पर स्थित गांव झलनिया के पास नियोनेट केयर एम्बुलेंस यानी शिशु एंबुलेंस पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार पांच कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एंबुलेंस देर रात को पंचकूला से वापस लौट रही थी शुक्रवार को एंबुलेंस अनाथ बच्चे को छोड़ने के लिए पंचकूला गई थी, वहां से लौटते समय हादसा हो गया।

महिला पुलिसकर्मी को आई चोटें

हादसे में महिला एवं बाल विकास की कर्मचारी सविन, एंबुलेंस ड्राइवर बलराज, स्टाफ नर्स शिल्पा और महिला कर्मचारी मीणा घायल हुए हैं। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आई हैं। मामले के मुताबिक एक अनाथ बच्ची को पंचकूला के अनाथालय में छोड़ने के लिए फतेहाबाद से टीम गई थी। बच्ची को एंबुलेंस में ले जाया गया। बच्ची को छोड़कर एंबुलेंस वापस फतेहाबाद आ रही थी। जानकारी के अनुसार गांव झलनिया के पास अचानक सामने से एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने साइड में किया तो एम्बुलेंस पलट गई। जिससे गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जांच अधिकारी के अनुसार

सभी कर्मचारियों को उपचार दे दिया है। सभी फिलहाल खतरे से बाहर है। एंबुलेंस जिला महिला बाल कल्याण विभाग के निर्देश पर पंचकुला एक अनाथ बच्चे को छोड़ने गई थी। वापस जब झलनिया के पास पहुंची, तब हादसा हुआ।

---- कुलदीप सिंह, फ्लीट मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग।

chat bot
आपका साथी