रोहतक में आपसी कहासुनी के बाद अधेड़ व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रोहतक में एक और बड़ी वारदात सामने आई है। एक युवक ने मामूली कहासुनी में एक व्यक्ति को गोली मार दी। मामला रोहतक के निंदाना गांव का है। गोली मारने का आरोप भी गांव के ही युवक पर है

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 07:32 PM (IST)
रोहतक में आपसी कहासुनी के बाद अधेड़ व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रोहतक में मामूली बात पर गोली मार दी

जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक में जरा सी बात पर गोली चल गई। महम थाना क्षेत्र के निंदाना गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने अधेड़ पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

 निंदाना गांव निवासी 50 वर्षीय राज सिंह उर्फ लीलू शाम के समय दादा बरसी वाले मंदिर के पास गया हुआ था। इसी दौरान वहां से लकड़ियां उठाने को लेकर उसका गांव के ही एक युवक के साथ विवाद हो गया। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट तक नौबत आ गई। इसी बीच युवक ने राज सिंह पर गोली चला दी, जो उसके पैर में जा लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपित हवाई फायरिंग करता हुआ वहां से फरार हो गया। पता चलने पर घायल के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उससे महम के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने पीजीआईएमएस में रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पहलाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। हालांकि देर शाम तक इस मामले में लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी। 

chat bot
आपका साथी