सामान्य से 3 डिग्री अधिक, 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

हिसार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Jun 2019 02:46 AM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 06:28 AM (IST)
सामान्य से 3 डिग्री अधिक, 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान
सामान्य से 3 डिग्री अधिक, 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

जागरण संवाददाता, हिसार : मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई, लेकिन फिर भी यह सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक बना रहा। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और कड़ी धूप के कारण लोग परेशान रहे। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों से कम ही बाहर निकले और बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इससे पहले शनिवार की रात का तापमान भी मामूली गिरावट के साथ 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम 4 जून तक आमतौर पर खुश्क व गर्म रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं या लू चलने की संभावना है। कभी कभी हल्के बादल भी छा सकते हैं। दूसरी तरफ, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और अधिक बढ़ेगा और यह 46 डिग्री को भी पार कर जाएगा।

तापमान

अधिकतम न्यूनतम

सिरसा 45 31

फतेहाबाद 46 31

हिसार 45 28.3

भिवानी 45 31

चरखी दादरी 45.6 32

रोहतक 45 30

झज्जर 46 30

chat bot
आपका साथी