कोरोना से बचाव के लिए 245 ने लगवाई पहली डोज

वैक्सीनेशन के तीसरे फेज में शनिवार को कुल 245 लोगों को पहली डोज लगाई गई। सरकारी केंद्रों में 105 ने और निजी अस्पतालों में 140 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 06:55 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 06:55 AM (IST)
कोरोना से बचाव के लिए 245 ने लगवाई पहली डोज
कोरोना से बचाव के लिए 245 ने लगवाई पहली डोज

जागरण संवाददाता, हिसार:

वैक्सीनेशन के तीसरे फेज में शनिवार को कुल 245 लोगों को पहली डोज लगाई गई। सरकारी केंद्रों में 105 ने और निजी अस्पतालों में 140 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के 62 लोगों को और 45 से 60 वर्ष के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 128 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। जिले में अब तक 52,830 को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के कुल 30655 लोगों ने और 45 से 60 वर्ष के 6129 गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को पहली डोज लगी है। जिले में आयुष्मान योजना से जुड़े 45 निजी अस्पताल है इनमें से 29 निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जा रही है। सिविल अस्पताल में एआरटी सेंटर का नहीं हुआ उद्घाटन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिविल अस्पताल में शनिवार को एआरटी सेंटर का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन शनिवार को उद्घाटन किया जाना था। लेकिन सीएमओ की बैठक में व्यस्तता होने के चलते इसका उद्घाटन नहीं किया जा सका। एआरटी सेंटर का उद्घाटन अब एक मार्च को किया जाएगा। गौरतलब है सिविल अस्पताल में एचआईवी संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए खोला जा रहा है। हिसार के साथ-साथ कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर, पंचकूला, रेवाड़ी और कैथल में एआरटी सेंटर बनाए गए हैं।

1 अप्रैल से वैक्सीनेशन के लिए सिविल अस्पताल में 2 टीमें रहेंगी तैनात

संवाद सहयोगी, हांसी: सिविल अस्पताल में 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन अभियान को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है। अस्पताल में स्थापित पीपीई सेंटर में ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों व कर्मचारियों की टीम बढ़ाई जाएगी। अस्पताल प्रशासन वैक्सीनेशन के लिए अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए जागरूकता अभियान भी चला रहा है।

बता दें कि सरकार ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को वैक्सीन की डोज देने के निर्देश दिए हैं। 1 अप्रैल से सिविल अस्पताल के अलावा अन्य सभी निर्धारित सेंटरों पर वैक्सीनेशन अभियान शुरु होगा। 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन देने का अभियान भी जारी रहेगा। पीपीई सेंटर में स्टाफ को दोगुना कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि 1 अप्रैल को काफी ज्यादा संख्या में सिविल अस्पताल वैक्सीन की प्रथम डोज लेने पहुंचेंगे। वहीं, दूसरी तरफ सैंपलिग का कार्य भी लगातार जारी है। दो साल का बच्चा पॉजिटिव मिला

शहर में लंबे समय बाद कोरोना वायरस से ग्रस्त एक दो साल का बच्चा मिला है। हालांकि उमरा रोड़ पर एकेडमी में नौ छात्र पॉजिटिव मिले थो, लेकिन शहर का यह इलाका उमरा पीएचसी के अंतर्गत आता है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित बच्चे के परिवार की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है।

chat bot
आपका साथी