फ्रांस के वैज्ञानिकों द्वारा लुवास का दौरा

जागरण संवाददाता, हिसार लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एंव पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में फ्रांस की व

By Edited By: Publish:Tue, 30 Aug 2016 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 30 Aug 2016 07:22 PM (IST)
फ्रांस के वैज्ञानिकों द्वारा लुवास का दौरा

जागरण संवाददाता, हिसार

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एंव पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में फ्रांस की वैज्ञानिक डा. सिरनी कावेरी विशेष रूप से व्याख्यान के लिए पहुंची। डॉ. कावेरी सीएनआर के निदेशक है। उन्होंने वैज्ञानिकों एवं स्नातकोत्तर छात्रों को व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दोनों संस्थानों के बीच अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं।

सीएनआरएस फ्रांस की वैज्ञानिक अनुसंधान की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण संस्था है। जो विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे केमिस्ट्री, वातावरण व बायोलॉजिकल साइंस में अनुसंधान से जुड़ी है और विश्व के विभिन्न देशों के वैज्ञानिक व छात्र इसमें काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इस संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 40 हजार शोध पत्र विश्व स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित किये जाते है और विगत 50 वषरें में 20 से ज्यादा नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक इस संस्था से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुवास विश्वविद्यालय पशु चिकित्सा एवं पशु उत्पादन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संस्थान है और यहा इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुसंधान किये गए है। हम चाहते है कि लुवास के वैज्ञानिक व छात्र हमारी संस्था से जुड़े।

डा. कावेरी के साथ आई मिसेज ए. ब्रेवो ने यूरोप के देशों में अनुसंधान के लिए उपलब्ध विभिन्न फैलोशिप के बारे में बताया कि किस प्रकार भारतीय वैज्ञानिक व छात्र इन फैलोशिप का लाभ उठा सकते है। कुलपति डा. श्रीकात ने अतिथि वैज्ञानिकों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस व्याख्यान का आयोजन विवि के स्नातकोत्तर शिक्षा अधिष्ठाता डा. नरेश राखा द्वारा किया गया। डा. रविन्द्र शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया ।

chat bot
आपका साथी