धुंध का कहर, ठंड से ठिठुरा शहर

गाड़ियों की रफ्तार थमी, न्यूनतम पारा पहुंचा 5 .3 डिग्री सेल्सियस फोटो नंबर - 215 से 216 जागरण सं

By Edited By: Publish:Wed, 17 Dec 2014 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 17 Dec 2014 10:40 PM (IST)
धुंध का कहर, ठंड से ठिठुरा शहर

गाड़ियों की रफ्तार थमी, न्यूनतम पारा पहुंचा 5 .3 डिग्री सेल्सियस

फोटो नंबर - 215 से 216

जागरण संवाददाता, हिसार

न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड ने कंपकपी बढ़ा दी है। ठंड से शहर ठिठुर गया है वहीं धुंध ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। रोडवेज की बसें जहां रात में लगभग तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, वहीं रेलगाड़ियों पर भी धुंध का असर पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रात्रि के तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी लगातार जारी है। इसके असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह से ही धुंध ने शहर को अपने चादर में लपेट लिया। दोपहर तक वाहनों की बत्ती जलती रही।

आधा घंटा देरी से पहुंचीं रोडवेज बसें

धुंध का असर रोडवेज बसों पर भी पड़ा। जिले के सभी रूटों पर बस आधा घंटा से लेकर डेढ़ घंटे तक देरी से बसे पहुंचीं। धुंध के कारण कई बसें देर से भी चलीं। लंबी रूटों पर ड्राइवर को ज्यादा परेशानी हुई। वाहन की गति भी धीमी रही। मौसम में आए तेजी से परिवर्तन के बाद ठंड बढ़ रही है।

ये रही ठिठुरन की वजह

शहर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर ज्यादा नहीं होने के कारण ठंड भी ज्यादा लग रही। लोग इस ठंड से बचने के लिए दिन में भी अलाव जलाकर बचने का प्रयास करते रहे।

आगे क्या: 22 तक खुश्क रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 22 दिसंबर तक मौसम खुश रहने और बीच-बीच में बादल छाए रहने के आसार हैं। रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इसके साथ ही धुंध भी बढ़ेगी।

बाक्स..

रोडवेज के इन रूट पर पड़ा असर

- हिसार से दिल्ली पर करीब एक घंटे देरी से बस।

- हिसार से सिरसा करीब पौना घंटा।

- हिसार से तोशाम, भिवानी करीब पौना घंटा।

- हिसार से बरवाला पर आधा घंटा।

- हिसार से हांसी करीब आधा घंटा।

- हिसार से चंडीगढ़ करीब एक घंटा।

हिसार से सिवानी करीब आधा घंटा का फर्क पड़ा।

बाक्स..

रेलवे के प्रभावित रूट

गोरखधाम डेढ़ घंटा लेट

रेलवे पर भी धुंध का खासा असर पड़ा है। रेल गाड़ियां आधा घंटे से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।

एक्सप्रेस निधारित समय पहुंचने का समय

- गंगानगर से रेवाड़ी : 8 बजे , 9.20 बजे

- गोरखधाम एक्सप्रेस : 10 बजे आना, 11.25 पर

- लुधियाना से सिरसा : 8.40 बजे आना, 10.30

- किसान एक्सप्रेस : 9.30 बजे आना, 10 बजे आई।

chat bot
आपका साथी