मेजर ध्यानचंद की याद में उमरा के स्टेडियम में तीरदाजी प्रतियोगिता

By Edited By: Publish:Sat, 30 Aug 2014 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 30 Aug 2014 01:01 AM (IST)
मेजर ध्यानचंद की याद में उमरा के स्टेडियम में तीरदाजी प्रतियोगिता

संवाद सहयोगी, हासी : शुक्रवार को खेल दिवस के अवसर पर गाव उमरा में स्थित खेल स्टेडियम के तीरदाजी मैदान पर मेजर ध्यानचंद की याद में तीरदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मनजीत सिंह मलिक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आस-पास के गावों के करीब 125 तीरदाजो ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की याद में आयोजित की गई। प्रतियोगिता से पहले मेजर ध्यान चंद को श्रद्धाजलि अर्पित की गई। इस प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गो में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें सभी खिलाड़ियो ने अपना दम-खम दिखाया। कार्यक्रम में प्राचार्या धनश्याम वर्मा, बलजीत चौहान, सुनील मलिक के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी