1110 वाहनों की चेकिग कर 8 वाहनों के किए चालान

हांसी हांसी जिला पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर शनिवार रात क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jul 2019 09:24 AM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 06:39 AM (IST)
1110 वाहनों की चेकिग कर 8 वाहनों के किए चालान
1110 वाहनों की चेकिग कर 8 वाहनों के किए चालान

संवाद सहयोगी, हांसी : हांसी जिला पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर शनिवार रात को शहर में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोनों डीएसपी सहित, शहर थाना प्रभारी व अन्य चौकी प्रभारियों ने अभियान की अगुवाई की। शहर के प्रवेश मार्गो सहित अन्य चौराहों पर पुलिस नाके लगाकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने वाहनों की जांच की और संदिग्ध घूम रहे लोगों से पूछताछ की।

पूरी रात चले नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान 1110 वाहनों को चेक किया गया जिनमें 8 वाहनों के चालान काटे गए व 2 वाहनों को इम्पाउंड किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 41 सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, धर्मशालाओं, ढाबों व होटलों को चैक किया और 6 व्यक्तियों के पर्चा अजनबी काटे। शनिवार रात 10 बजे शुरू हुआ अभियान सुबह 4 बजे तक चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, सीआइए यूनिट, महिला थाना, सभी पीसीआर राइडर जिले के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को चेक किया। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस कर्मियों ने पैदल गश्त भी की।

एसपी वीरेंद्र विज ने बताया कि नाइट डोमिनेशन में रात्रि चेकिग का विशेष अभियान होता है जिसमें आने-जाने वाले वाहनों के अलावा सार्वजनिक स्थानों की चेकिग की जाती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व असामाजिक व आपराधिक तत्वों में भय का वातावरण बना रहा है। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश पर यह अभियान जिले में हर महीने चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी