भाजपा के समर्थन में 11 पार्षद, फिर भी चेयरमैन के चुनाव पर छाए संकट के बादल

नारनौंद भाजपा के समर्थन में 13 पार्षदों में से 11 पार्षद आ चुके हैं। उसके बा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jun 2019 05:49 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jun 2019 06:31 AM (IST)
भाजपा के समर्थन में 11 पार्षद, फिर भी चेयरमैन के चुनाव पर छाए संकट के बादल
भाजपा के समर्थन में 11 पार्षद, फिर भी चेयरमैन के चुनाव पर छाए संकट के बादल

संवाद सहयोगी, नारनौंद : भाजपा के समर्थन में 13 पार्षदों में से 11 पार्षद आ चुके हैं। उसके बाद भी वित्त मंत्री के लिए भाजपा समर्थित चेयरमैन बनाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा हैं। चुनाव को देखते हुए सात पार्षद भारत भ्रमण के लिए निकल गए हैं। शायद ही वो चुनाव में हिस्सा ले। अगर वो चुनाव में नहीं आए तो एक बार फिर चुनाव स्थगित हो जाएगा।

नारनौंद नगर पालिका का चुनाव 13 मई 2018 को हुआ था। उसमें 13 पार्षद चुने गए थे। उस समय तीन पार्षद मास्टर उदय सिंह लोहान, सुनील बैरागी व सुरेश एमसी की पत्नी शुशीला देवी ही भाजपा के थे। कुछ समय बाद कांग्रेस के कुलदीप गौतम, पूनम, राजेश नेपाली भी वित्तमंत्री के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनावों में इनेलो की अंजू देवी व कमलेश भी भाजपा में आ गए। दो दिन पहले ही कांग्रेस के विनोद वाल्मीकी संदीप शर्मा और सुमेर लोहान भी विधिवत रूप में भाजपा में शामिल किया गया। इससे भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या 11 हो गई।

18 जून को चेयरमैन पद के लिए चुनाव की भी घोषणा हो गई। चेयरमैन पद के लिए भाजपा के कुलदीप गौतम और विनोद आमने सामने हैं। विनोद के समर्थन में भाजपा के पार्षद मास्टर उदय सिंह लोहान, सुबेर लोहान, संदीप शर्मा, कमलेश देवी और कांग्रेस के राजेश दलाल की पत्नी सतवंती व नीरज देवी के पति पूर्व पार्षद कृष्ण लोहान भारत भ्रमण के लिए निकल गए हैं। बाकी बचे 6 पार्षद भी कुलदीप गौतम को चेयरमैन बनाने के लिए अपनी गोटिया फिट करने में जुटे हुए हैं। चुनाव में कोरम पूरा करने के लिए 8 पार्षदों के होना जरूरी हैं। ऐसे में किसी भी पक्ष के पास बहुमत नहीं हैं।

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु काफी बार सभी पार्षदों से वन टू वन बात कर चुके हैं कि सभी आपसी सहमति से चेयरमैन का चुनाव कर ले। लेकिन अभी तक भी ये बात सिरे नहीं चढ़ पाई है। ऐसे में वित्त मंत्री के लिए ये चुनाव गले की फांस बनता जा रहा है।

चेयरमैन पद के मुख्य दावेदार विनोद ने बताया कि उनके समर्थन में 7 पार्षद हैं। सभी पार्षद भारत भ्रमण के लिए जा रहे हैं।

कुलदीप गौतम ने बताया कि वो ही चेयरमैन बनेंगे इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। समय आते ही वो पूर्ण बहुमत साबित कर देंगे।

chat bot
आपका साथी