सिवानी में एलआइसी मिनी कार्यालय का शुभारभ

By Edited By: Publish:Tue, 09 Jul 2013 10:02 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2013 10:03 PM (IST)
सिवानी में एलआइसी मिनी कार्यालय का शुभारभ

संवाद सूत्र, सिवानीमंडी : भारतीय जीवन बीमा निगम ने शहर में अपने मिनी कार्यालय का शुभारभ किया। अब एलआइसी के सदस्यों को अपनी किस्त आदि भरने के लिए हिसार या भिवानी नहीं जाना पड़ेगा।

एलआइसी भिवानी शाखा के प्रबंधक अनिल कुमार ने विधिवत रूप से कार्यालय का शुभारभ किया। इस मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक मनोज सहगल, विकास अधिकारी अश्वनी कुमार, श्याम सुंदर सदस्य चेयरमैन क्लब,पालिका प्रधान नरेश केडिया,पार्षद सुभाष अग्रोहिया, बलदेव ठेकेदार, सुभाष जोधकरण, मा. बलदेव सिंह, अनिल कुमार गोयल, संजय गोयल, संजय राणा, सतपाल सिंह, शमशेर सिंह, अनिल कुमार, सुरेश ठसका, रविन्द्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी