कोहरा नहीं छाने से मिली राहत

घना कोहरा नहीं छाने से बुधवार को राहत मिली। हालांकि तापमान कम होने से सुबह व शाम के वक्त ठिठुरन रही और दिन में सर्द हवाएं चलने से मौसम बदल गया। दोपहर में अच्छी धूप खिली। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में हल्का उछाल दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 08:21 PM (IST)
कोहरा नहीं छाने से मिली राहत
कोहरा नहीं छाने से मिली राहत

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: बुधवार को घना कोहरा नहीं छाने से लोगों को राहत मिली। हालांकि तापमान कम होने से सभी जिलों में सुबह व शाम के वक्त ठिठुरन रही और दिन में सर्द हवाएं चलने से मौसम बदल गया। दोपहर में अच्छी धूप खिली। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं।

महेंद्रगढ़ (नारनौल) अभी भी शीत लहर की चपेट में हैं। जिला में सुबह धुंध छायी रही, जिससे कई जगहों पर दृश्यता थोड़ी घट गई। शहर में दृश्यता पांच किमी व देहात में छह किमी रही। हवा 7 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। दक्षिण हरियाणा में बुधवार को सबसे न्यूनतम तापमान नारनौल में सबसे कम पांच डिग्री सेल्सियस रहा। नूंह में आसमान साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली। सड़कों पर वाहन चालकों को भी परेशानी नहीं हुई।

--------------

दक्षिण हरियाणा के जिलों का तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम

गुरुग्राम 20.8 7.6

रेवाड़ी 19 5.2

फरीदाबाद 22 07

नारनौल 21.5 05

सोनीपत 17 06

नूंह 21 07

---------------

chat bot
आपका साथी