आज बूंदाबांदी की संभावना

तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम में बदलाव जारी है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। उधर, मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुबह 10:30 बजे के करीब काफी घने बादल छा गए और कहीं-कहीं छींटे भी गिरे। दिन में मौसम साफ रहा और शाम को फिर से सर्दी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गत दिनों अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया था, लेकिन अब फिर से पारा तल्ख होने लगा है। न्यूनतम तापमान के लगातार गिरने से रातें सर्द होने लगी हैं। -----

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 06:33 PM (IST)
आज बूंदाबांदी की संभावना
आज बूंदाबांदी की संभावना

जासं, गुरुग्राम: तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम में बदलाव जारी है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। उधर, मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुबह 10:30 बजे के करीब काफी घने बादल छा गए और कहीं-कहीं छींटे भी गिरे। दिन में मौसम साफ रहा और शाम को फिर से सर्दी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गत दिनों अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया था, लेकिन अब फिर से पारा तल्ख होने लगा है। न्यूनतम तापमान के लगातार गिरने से रातें सर्द होने लगी हैं।

chat bot
आपका साथी