स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया

कमान सराय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में तिरंगा झंडा फहराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 07:06 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया
स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया

वि., गुरुग्राम: कमान सराय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान कांग्रेस की ओर से व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। उन्होंने देश में संविधान के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी इंद्रपाल सैनी, कृष्ण सैनी, पीएल कटारिया, मोहन सिंह, और बबलू मौजूद रहे।

सेक्टर चार में मना गणतंत्र दिवस

वि., गुरुग्राम: सेक्टर-चार के सामुदायिक भवन स्थित कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर निगम वार्ड 15 की पार्षद सीमा पाहूजा मुख्य अतिथि रहीं। पार्षद सीमा पाहूजा, संस्था के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मिलकर तिरंगा फहराया और बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर प्यारेलाल वर्मा, चेतनदास ग्रोवर, अरविद बजाज, अनिल कपूर, रणधीर दहिया, विक्रम सहरावत, एमके बहल, प्रदीप मिश्रा, प्रवेश शर्मा, केसी वर्मा, बंटी पाहूजा, प्रियंका सचदेवा, अंजली राही, सुभाष चुटानी, अनिल वर्मा, पंकज कुमार, कृष्ण पाहवा, आरके गैरा मौजूद रहे।

संविधान के महत्व के बारे में बताया

वि., गुरुग्राम: न्यू कालोनी स्थित जितेंद्र बहल पार्क में बने बैडमिटन कोर्ट में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा ने तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने बलिदानियों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोगों को कहा कि वह देशसेवा और समाजसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर डा. परमेश्वर अरोड़ा और बैडमिटन कोर्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे।

राष्ट्रबोध विषय पर अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी हुई

वि., गुरुग्राम: अखिल भारतीय साहित्य परिषद गुरुग्राम इकाई द्वारा सारस्वत मोहन मनीषी की अध्यक्षता में राष्ट्रबोध विषय आनलाइन अंतरराष्ट्रीय काव्य संध्या आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि अमेरिका से अनूप भार्गव, प्रो. आनंद शर्मा और रेखा राजवंशी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री वीणा अग्रवाल की ने किया। गुरुग्राम इकाई की अध्यक्ष प्रो. कुमुद शर्मा ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के बारे में कहा कि आज के लेखक और कवि के कुछ राष्ट्रीय दायित्व हैं। आज भी देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं विदेशों में रहने वाले भारतवासियों की कविताओं में उतनी ही शिद्दत से देखने को मिलती हैं। इस मौके पर गुरुग्राम इकाई की महामंत्री मोनिका शर्मा, आस्ट्रेलिया से कवयित्री रेखा राजवंशी, गुरुग्राम इकाई उपाध्यक्ष त्रिलोक कौशिक, राजपाल यादव, नरेंद्र शर्मा, वीणा अग्रवाल, डा. मनोज तिवारी, सविता स्याल, सुशीला यादव, हरेंद्र यादव, डा. मीनाक्षी पांडेय और संचालिका मोनिका शर्मा ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति दी।

chat bot
आपका साथी