झारखंड के रांची के लिए एक ट्रेन रवाना

झारखंड के रांची के लिए बुधवार शाम एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 07:10 PM (IST)
झारखंड के रांची के लिए एक ट्रेन रवाना
झारखंड के रांची के लिए एक ट्रेन रवाना

जासं, गुरुग्राम: झारखंड के रांची के लिए बुधवार शाम एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इसमें 1710 लोग सवार हुए। इनमें 110 बच्चे थे। इसमें बिहार के गया तक जाने वाले लोगों को भी रवाना किया गया। रवाना होने से पहले लोगों ने भारत माता का जयघोष किया। ट्रेनों में बैठाने से पहले सभी लोगों की थर्मल स्कैनिग ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कराई गई। फिर सभी को बसों में बैठाकर स्टेशन तक पहुंचाया। स्टेशन पर बादशाहपुर के तहसीलदार हितेंद्र शर्मा ने बच्चों को गिफ्ट भी दिए। सभी लोगों को मुफ्त टिकट, पानी की बोतल एवं भोजन के पैकेट दिए गए। सभी ने कहा कि माहौल सामान्य होने पर वे फिर आएंगे। गया निवासी राजपाल, नरेश एवं जितेंद्र ने कहा कि इस समय कई तरह के कार्य शुरू नहीं हुए हैं। खासकर होटल एवं रेस्टोरेंट पूरी तरह बंद है। उम्मीद है कि अगले महीने सभी तरह के प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति मिल जाएगी।

chat bot
आपका साथी