सरकारी कार्यालयों में भी चरम पर दिखा उत्साह

साइबर सिटी में तिरंगा यात्रा से लेकर ध्वजारोहण की धूम रही। हर तरफ उत्साह का माहौल दिखा। सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों में भी उत्साह चरम पर दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2022 08:52 PM (IST)
सरकारी कार्यालयों में भी चरम पर दिखा उत्साह
सरकारी कार्यालयों में भी चरम पर दिखा उत्साह

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: साइबर सिटी में तिरंगा यात्रा से लेकर ध्वजारोहण की धूम रही। हर तरफ उत्साह का माहौल दिखा। सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों में भी उत्साह चरम पर दिखा। सोमवार को जगह-जगह म्यूजिक सिस्टम पर नृत्य करके युवाओं ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। शहर का माहौल तिरंगामय हो गया था। रिक्शा हो या आटो, कार हो या ट्रक लगभग सभी वाहनों पर तिरंगा लगा दिखा। आजादी का जश्न मनाने के दौरान कहीं भी गड़बड़ी न हो इसके लिए तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी फील्ड में तैनात किए गए थे।

आयकर कार्यालय में ध्वजारोहण

उद्योग विहार स्थित आयकर विभाग के कार्यालय परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के पूर्व सदस्य अखिलेश रंजन ने किया। उन्होंने कहा कि देश तेजी से आर्थिक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। बहुत ही जल्द दुनिया की बहुत बड़ी आर्थिक शक्ति देश बनने वाला है। प्रधान आयकर आयुक्त प्रताप सिंह ने कहा कि आयकरदाता देश के विकास में विशेष भूमिका निभा रहे हैं। साल दर साल देश का राजस्व भंडार बढ़ रहा है। यह देश की तेजी से तरक्की को दर्शाता है। समारोह में आयकर आयुक्त केके मित्तल, आयकर आयुक्त संजीव कौशल, अपर आयकर आयुक्त एके धीर और अपर आयकर आयुक्त एसके गुप्ता आदि शामिल हुए।

अदालत के सामने लगाया 75 फुट का तिरंगा

जिला बार एसोसिएशन की ओर से अदालत के सामने 75 फुट का तिरंगा लगाया गया। ध्वजारोहण जिला और सत्र न्यायाधीश सूर्य प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने आजादी की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। देश आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने 75 फुट तिरंगा लगाने के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कटारिया, सचिव राहुल भारद्वाज के साथ ही सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी। समारोह में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसएस चौहान, पूर्व अध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व अध्यक्ष केएस राव, पूर्व अध्यक्ष पर्वत सिंह ठाकरान, पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, वरिष्ठ अधिवक्ता जेके माहेश्वरी, कमलजीत कटारिया, मीणा हुड्डा, नूतन यादव, खूशबू रानी, बालकिशन भारद्वाज, निकेश राज यादव एवं राहुल चौहान आदि शामिल हुए।

भोंडसी से राजीव चौक तक निकाली यात्रा

हिदू सेना द्वारा भोंडसी से लेकर राजीव चौक तक सोहना रोड पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ता म्यूजिक सिस्टम पर नृत्य करते हुए पहुंचे। पूरा वातावरण वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष से गूंजता रहा। दो हजार तिरंगों का भी वितरण किया गया। हिदू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत यादव ने कहा कि लाखों बलिदान की बदौलत आजादी मिली है।

गांव से लेकर सेक्टर में निकाली तिरंगा यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर गांव झाड़सा और सेक्टर-46 के लोगों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण चंद्रा वशिष्ठ ने बताया कि यात्रा को 360 गांव झाड़सा खाप के प्रधान चौधरी महेंद्र सिंह ठाकरान, नगर निगम पार्षद कुलदीप यादव, आरडब्ल्यूए सेक्टर-46 के जोरावर सिंह साहू और सेक्टर-50 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें भाजपा नेत्री ऊषा प्रियदर्शी, विधु कालरा, शुचिता शर्मा, मंजू यादव, नीतू, लोकेश चौधरी, रश्मि जोशी, डा. रश्मि अग्रवाल, केके यादव, विनोद ठाकरान, नरेश कालिया, विरेंद्र त्यागी, सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त सरूप सिंह ठाकरान, सुरेंद्र ठाकरान, रूपेश कौशिक आदि शामिल हुए।

घरों में जाकर लगाया तिरंगा

ओम विहार में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता देवानंद यादव ने धर्म कालोनी और ओम विहार में घर-घर जाकर तिरंगा लगाया। उन्होंने कहा कि लाखों बलिदान के बाद आजादी मिली है। सभी लोग घरों पर तिरंगा लगाकर बलिदानियों का सम्मान करें। उनके साथ रविद्र यादव, वीपी सिंह, मनोज तिवारी, अरविद यादव, शंकर सिंह, प्रमोद मिश्रा, भारती, डा. विक्रम, विजयंत, संजीव सक्सेना, मोहम्मद सगीर अंसारी आदि उपस्थित थे। भाजपा के पूर्वांचल प्रकोष्ठ द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेतृत्व प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विपिन जायसवाल ने किया। इसमें मीडिया प्रभारी संत कुमार, देवानंद यादव, राजेश कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी