तिरंगे में रंगा नजर आया शहर, हर तरफ आजादी के अमृत महोत्सव की धूम

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई और लोगों को घर-घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 08:37 PM (IST)
तिरंगे में रंगा नजर आया शहर, हर तरफ आजादी के अमृत महोत्सव की धूम
तिरंगे में रंगा नजर आया शहर, हर तरफ आजादी के अमृत महोत्सव की धूम

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई और लोगों को घर-घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया गया। हर जगह तिरंगे दिखाई दे रहे हैं। घर हो या दुकान, इमारत, औद्योगिक इकाई सभी जगहों पर तिरंगा फहराया गया है।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आइएमटी मानेसर स्थित एक औद्योगिक इकाई में तिरंगा फहराया गया। लोगों को आजादी के महत्व के बारे में बताया गया और देशसेवा की सीख दी गई। सेक्टर-29 स्थित राइट्स के अलावा अनेक कंपनियों में तिरंगा फहराया गया। साइबर सिटी के डीएलएफ रैपिड मेट्रो 42, 43 के नजदीक अल्फाकार्प इमारत को बेहतर तरीके से रंगों से सजाया गया है। गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक गगनचुंबी इमारत को तिरंगे से बेहतर तरीके से सजाया गया है। इस तिरंगे पर स्वतंत्रता सेनानियों की फोटो भी लगाई गई है।

साइबर सिटी के माल्स को भी आजादी के अमृत महोत्सव के लिए बेहतर तरीके से सजाया गया है। हर तरफ तिरंगा नजर आ रहा है। सिटी सेंटर माल, एंबियंस माल को तिरंगे से आकर्षण बनाया गया है। एंबियंस माल में तिरंगे के रंग की लाइट लगाई गई हैं। जितेंद्र बहल पार्क और डीएलएफ फेज- चार स्थित प्रिस्टन सोसायटी, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे स्थित सेक्टर-31 और झाड़सा रोड पर पैट्रोल पंप को को तिरंगों, गुब्बारों और लाइटों से सजाया गया है।

chat bot
आपका साथी