नेहरू स्टेडियम को नया हॉकी एस्ट्रोटर्फ मिलेगा: मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाएं और बेहतर करने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:59 PM (IST)
नेहरू स्टेडियम को नया हॉकी एस्ट्रोटर्फ मिलेगा: मनोहर लाल
नेहरू स्टेडियम को नया हॉकी एस्ट्रोटर्फ मिलेगा: मनोहर लाल

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाएं और बेहतर करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। प्रदेश के किसी भी जिले में खेल सुविधाओं की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नेहरू स्टेडियम के हॉकी एस्ट्रोटर्फ को बदला जाएगा। यह काम भी अति शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त अमित खत्री से कहा इस काम में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमत्री शनिवार सुबह नेहरू स्टेडियम खेल सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि ताऊ देवीलाल बहुउद्देशीय हॉल का अधूरा निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम खेल हॉस्टल क्यों बंद किया गया है, इस संबंध में उच्च अधिकारियों से पूछा जाएगा और जल्द खेल हॉस्टल शुरू कराया जाएगा ताकि खेलों को बढ़ावा दिया जा सके।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिमनास्टिक, वालीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, मुक्केबाजी हॉकी प्रशिक्षण सेंटरों पर खिलाड़ियों से मुलाकात कर सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक सूरजपाल अम्मू, पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील, उपायुक्त अमित खत्री, डीसीपी सुमेर सिंह यादव, जिला खेल अधिकारी राज यादव व अन्य खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे। स्टेडियम में सफाई देख मुख्यमंत्री हुए खुश: स्टेडियम में साफ सफाई को देखकर मुख्यमंत्री ने जिला खेल अधिकारी राज यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में नई खेल सुविधाओं पर काम चल रहा है और साफ सफाई पर बेहतर ध्यान दिया गया है। साफ सफाई को देखने से पता चला है यहां का हर खिलाड़ी स्वच्छता पर काम कर रहा है।

खिलाडि़यों का किया सम्मानित:

नेहरू स्टेडियम में जिले के उभरते हुए खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से खेल व खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के अधिक से अधिक खिलाड़ी तैयार करने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिमनास्ट खिलाड़ी कनिका ने शानदार प्रदर्शन करने पर उन्हें 5100 रुपये इनाम स्वरूप देने की घोषणा की। इसके अलावा लाइफ अधलखा, विदुशी, महेंद्र, सिद्धार्थ व शगुन,जगन्नाथ मुखर्जी व गीता यादव और विनोद खटकड़ को 2100-2100 रुपये इनाम स्वरूप दिए। इसके अलावा सुनील कुमार, पंकज, विजेंद्र खटाना, योगेंद्र सिंह, हिमांशु, कुमारी अनामिका, तन्नू, आरती, पायल, मनीषा, सपना यादव, अनुज कुमार, शिवा यादव, रविदास, रिया मिश्रा, आशीष, नीरज, ओजीती, पारस सिंह, मुकुल, आयुष दास, प्रवीण कुमार, मुकेश, संचित, अंकुश, अभिषेक, सावन, अंकुश, कुमारी सिमरन, रेखा, कनिका, स्नेहा, माही, नासू व सिया को 1100-1100 रुपये की राशि भेंट की गई।

chat bot
आपका साथी