खेलों के आयोजन में शामिल होंगे सभी विभागों के अधिकारी

अब खेलों का आयोजन सिर्फ खेल विभाग तक सीमित नहीं रहेगा। खेलों के आयोजन में सरकारी विभाग के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 06:03 PM (IST)
खेलों के आयोजन में शामिल होंगे सभी विभागों के अधिकारी
खेलों के आयोजन में शामिल होंगे सभी विभागों के अधिकारी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अब खेलों का आयोजन सिर्फ खेल विभाग तक सीमित नहीं रहेगा। खेलों के आयोजन में सरकारी विभाग के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। उन्हें हर खेल आयोजन में न्यौता भेजा जाएगा। इसके लिए खेल विभाग के उच्च अधिकारियों ने सभी जिला खेल अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जिला में नाम व फोन सहित लिस्ट तैयार की जाए।

खेल मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि खेलों का आयोजन होता है तो उसके शुभारंभ व समापन पर हर विभाग के अधिकारी को शामिल किया जाए। इससे खेलों के प्रति लोगों में ज्यादा जानकारी व रुचि बढ़ेगी। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने कहा कि जिला के अलग-अलग विभाग के अधिकारियों के अलावा शहर में प्रसिद्ध लोगों के नाम भी शामिल किया है, जिसमें समाजसेवी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और फिल्मी जगत, स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वालों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को समाज में काम करने वालों के संबंध में जानकारी मिलेगी और आने वाले अतिथियों को खेलों की जानकारी होगी।

chat bot
आपका साथी