ग्रीको रोमन कुश्ती में हरियाणा ने जीते दस पदक

पटना (बिहार)के पाटिलपुत्र स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग में चल रही टाटा मोटर्स 39वीं लड़कों और 23वीं लड़कियों की राष्ट्रीय सबजूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवानों ने ग्रीको रोमन स्पर्धा में जीते 10 पदक जीते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 05:58 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 06:54 PM (IST)
ग्रीको रोमन कुश्ती में हरियाणा ने जीते दस पदक
ग्रीको रोमन कुश्ती में हरियाणा ने जीते दस पदक

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: पटना (बिहार) के पाटिलपुत्र स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग में चल रही टाटा मोटर्स 39वीं लड़कों और 23वीं लड़कियों की राष्ट्रीय सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवानों ने ग्रीको रोमन स्पर्धा में 10 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार हुड्डा ने बताया कि हरियाणा के पहलवानों ने दो स्वर्ण व चार रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में हरियाणा 190 अंक के साथ ट्रॉफी हासिल करने में कामयाब रहा और दूसरे स्थान पर 181 अंकों के साथ दिल्ली टीम रही। तीसरे स्थान पर 104 अंक पर पंजाब टीम रही। अब हरियाणा के पहलवान लड़कों के फ्री स्टाइल व लड़कियों के मुकाबले बचे हुए हैं और हरियाणा के पहलवान पदक जीतने की मजबूत स्थिति में हैं। 46 किग्रा भार वर्ग में

राहुल - रजत

48 किग्रा भार वर्ग में

सागर - रजत

51 किग्रा भार वर्ग में

रुपिन - स्वर्ण 55 किग्रा भार वर्ग में

ललित - कांस्य 60 किग्रा भार वर्ग में

अमित - रजत 65 किग्रा भार वर्ग में

अंकित - कांस्य 71 किग्रा भार वर्ग में

मोहित - कांस्य 80 किग्रा भार वर्ग में

रोहित - कांस्य

92 किग्रा भार वर्ग में

बिदु - स्वर्ण 110 किग्रा भार वर्ग में

संजीत - रजत

chat bot
आपका साथी