तेरह एथलीट का दल जाएगा आंध्र प्रदेश

जिला का 13 एथलेटिक खिलाड़ियों का दल 23 से 25 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश में खेली जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 06:13 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 06:13 PM (IST)
तेरह एथलीट का दल जाएगा आंध्र प्रदेश
तेरह एथलीट का दल जाएगा आंध्र प्रदेश

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिले का 13 एथलेटिक खिलाड़ियों का दल 23 से 25 नवंबर के बीच आंध्रप्रदेश में खेली जाने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाएगा। रविवार को बाल भारती पब्लिक स्कूल मानेसर में जिलास्तरीय खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ, जिसमें 13 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

जिला एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव अर्जुन सिंह ने बताया कि ट्रायल में अंडर-14 में लड़के व लड़कियां 100 व 600 मीटर दौड़, हाईजंप, लांगजंप, शॉटपुट और अंडर-16 में लड़के व लड़कियां 100, 200, 400, 1000 मीटर दौड़, 100 मीटर बाधा दौड़, हाईजंप, लांगजंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक स्पर्धा में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में देश के हर जिले से खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं और खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले होंगे। अंडर-14

100 मीटर दौड़ कृष्णा

600 मीटर दौड़ गीतिका

हाईजंप देवेंद्र

लांगजंप मेघना सिंह अंडर-16

400 मीटर दौड़ यश

1000 मीटर दौड़ सूरज

हाईजंप हन्नी

100 मीटर दौड़ देवकी

1000 मीटर दौड़ वर्षा

लांगजंप काव्या, तमन्ना

हाईजंप अनुष्का

100 मीटर बाधा दौड़ एकता।

chat bot
आपका साथी