आइस स्केटिग में बी श्री सहल्टी बनी विजेता

शहर के एंबियंस मॉल में खेली गई दो दिवसीय 16 वीं राष्ट्रीय आईस स्केटिग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Aug 2019 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 30 Aug 2019 06:24 PM (IST)
आइस स्केटिग में बी श्री सहल्टी बनी विजेता
आइस स्केटिग में बी श्री सहल्टी बनी विजेता

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: शहर के एंबियंस मॉल में खेली गई दो दिवसीय 16वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। दो दिन आइस स्केटिग खिलाड़ियों में जोरदार मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबलों में हारजीत का फैसला बहुत करीबी रहा। प्रतियोगिता में अंडर-10, 13, 15, 19 व 13 आयु वर्ग में लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। आइस स्केटिग एसोसिएशन की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से 100 के करीब प्रतिभागी शामिल थे। प्रतियोगिता में आंध्रप्रदेश प्रथम और दिल्ली द्वितीय व उत्तराखंड टीम तृतीय रही। करण राय ने विजेता खिलाड़ियों को पदक वितरित किए। इस मौके पर जेएस साहनी, वासु देव टांडी, निश्चय लूथरा और पवन कुमार मौजूद थे। अंडर-10, लड़की वर्ग

प्रथम - बी श्री सहल्टी

द्वितीय - अपूर्वा सिंह

तृतीय - समीक्षा लड़के वर्ग

प्रथम - आदर्श सिंह रावत

द्वितीय - अर्णव

तृतीय - भाविक अंडर-13, लड़की वर्ग

प्रथम - आन्या सिंह

द्वितीय - दोंतारा ग्रीशमा

तृतीय - साहिरा अंडर-15, लड़की वर्ग

प्रथम - ए साई समिता

द्वितीय - तनिष्का

तृतीय - अशया लड़के वर्ग

प्रथम - मनित सिंह

द्वितीय - के वैष्णव

तृतीय - जतिन अंडर-19 लड़की वर्ग

प्रथम - इशिता

द्वितीय - रिया

तृतीय - ए साई श्री स्वेथा लड़के वर्ग

प्रथम - प्रियम

द्वितीय - अभिजीथ अमल राज

तृतीय - अन्नधु अजय राज

chat bot
आपका साथी