फिर लटका साउथ सिटी- टू आरडब्ल्यूए के चुनाव का मामला

साउथ सिटी-टू की आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी का चुनाव फिर से लटकता नजर आ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 06:26 PM (IST)
फिर लटका साउथ सिटी- टू आरडब्ल्यूए के चुनाव का मामला
फिर लटका साउथ सिटी- टू आरडब्ल्यूए के चुनाव का मामला

महावीर यादव, बादशाहपुर

साउथ सिटी-टू की आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी का चुनाव फिर से लटकता नजर आ रहा है। तीन महीने पहले नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी नियुक्ति के बाद बर्मा के यांगून शहर रवाना हो गए। अब उनके विदेश से आने के बाद ही चुनाव का कार्यक्रम तय हो पाएगा। चुनाव न होने तक प्रशासक आरडब्ल्यूए का कामकाज संभालेंगे।

पहली जनवरी को फर्म एवं सोसायटी के जिला रजिस्ट्रार आईएस यादव ने साउथ सिटी-टू में हमवीर सिंह को बतौर प्रशासक नियुक्त कर दिया था। प्रशासक के साथ-साथ ही उनको चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी। तीन महीने में चुनाव कराए जाने के भी निर्देश दिए गए थे। हमवीर सिंह ने कोलेजियम सदस्यों के साथ बैठक कर मार्च के अंतिम सप्ताह में आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम भी तय कर लिया था। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के दिन ही चुनाव अधिकारी हमवीर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने रजिस्ट्रार से आग्रह किया कि चुनाव अधिकारी के रूप में किसी अन्य अधिकारी को नियुक्त किया जाए।

प्रशासक के आग्रह पर रजिस्ट्रार ने दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त वेद प्रकाश आर्य को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया। वेदप्रकाश आर्य सोहना रोड स्थित एल्डिको मेंशंज सोसाइटी में रहते हैं। चुनाव अधिकारी नियुक्त होने के बाद वेद प्रकाश आर्य ने प्रशासक हमवीर सिंह से मुलाकात की। वेद प्रकाश आर्य ने प्रशासक को बताया कि उन्हें अपने निजी काम से विदेश जाना पड़ रहा है। वह 16 मई को विदेश से वापस आएंगे। उसके बाद चुनाव का कार्यक्रम तय किया जाएगा। प्रशासक के साथ-साथ चुनाव अधिकारी का काम करना मुश्किल सा हो रहा था। इसके लिए मैंने जिला रजिस्ट्रार से आग्रह किया। वाट्सएप पर ही मैंने उनको इस पद से अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने नए चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी। चुनाव अधिकारी प्रशासक के निर्देशों के अनुसार ही काम करेंगे।

हमवीर सिंह, प्रशासक, आरडब्लूए साउथ सिटी-टू हमवीर सिंह को प्रशासक नियुक्त करने के साथ-साथ चुनाव अधिकारी भी लगाया गया था। उनको चुनाव कराए जाने की जिम्मेदारी दी थी। उनके आग्रह पर नए चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश आर्य को नियुक्त किया गया है। प्रशासक की सहमति के बाद ही निर्णय लिया गया है। अब नए चुनाव अधिकारी चुनाव कार्यक्रम तय करेंगे।

आइएस यादव, जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसाइटीज साउथ सिटी-टू आरडब्ल्यूए के कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बतौर चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद मैंने प्रशासक हमवीर सिंह से बातचीत की। मुझे अपने निजी काम से विदेश जाना पड़ रहा है। 16 मई को विदेश से आने के बाद चुनाव का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

वेदप्रकाश आर्य, चुनाव अधिकारी, आरडब्ल्यूए साउथ सिटी-टू

chat bot
आपका साथी