शोभायात्रा में 108 कृष्ण हुए शामिल, भक्तों ने की पुष्पवर्षा

बाल कृष्ण, सखाओं संग कृष्ण, कृष्ण सुदामा, राधा कृष्ण. एक किमी तक रथों पर सवार 10

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 07:59 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 07:59 PM (IST)
शोभायात्रा में 108 कृष्ण हुए शामिल, भक्तों ने की पुष्पवर्षा
शोभायात्रा में 108 कृष्ण हुए शामिल, भक्तों ने की पुष्पवर्षा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : एक किमी तक रथों पर सवार 108 कृष्ण। जयकारे लगाते और पुष्प वर्षा करते लोगों ने सबको मोहित कर दिया। यह नजारा राजेंद्र पार्क का था। संस्कार भारती की सूरदास इकाई ने राजेंद्र पार्क में कृष्ण रूप शोभायात्रा और कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से इस क्षेत्र में होता आ रहा है। इस यात्रा में 108 ईको ग्रीन रिक्शा को रथ बनाया गया। इसमें कृष्ण बनकर आए बच्चों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। एक से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए कृष्ण, यशोदा, पांच से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए कृष्ण सुदामा, वह नौ से बारह वर्ष तक के बच्चों के लिए कृष्ण राधा समूह के रूप में प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रत्येक समूह में टॉप-10 को नौ सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन जीएल शर्मा, गुरुग्राम सांस्कृतिक गौरव समिति के अध्यक्ष अजय ¨सहल, स्थानीय निगम पार्षद योगेंद्र सारवान, उद्यमी सागर कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक जगदीश ग्रोवर, सह विभाग कार्यवाह हरीश कुमार, संजीव सैनी, प्रदीप शर्मा और समाजसेवी वीरेंद्र शर्मा ने शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों की सामूहिक रूप से शंखनाद, घंटा ध्वनि और पंच दीपों से आरती उतारी गई। संस्कार भारती सूरदास इकाई के अध्यक्ष सतवीर यादव ने सब का अभिनंदन किया। संचालन संस्कार भारती के सह जिला संयोजक मोहित त्यागी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्कार भारती के जिला संयोजक यशवंत शेखावत ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तरुण कुमार, सचिन शर्मा, गणपत राठौड़, सुभद्रा सोनी, लक्ष्मी शर्मा, संजीव भारद्वाज, पंकज कुमार रोहताश शर्मा, सुमित कुमार, प्रवीण कुमार, रेवत कुमार तंवर, दिनेश ¨सह, सुजीत नंदा जो¨गदर कुमार और केशव कुमार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की निर्णायक मीनाक्षी सक्सेना, गरिमा जौहरी और सीमा शर्मा थी।

chat bot
आपका साथी