घायल युवक को अस्पताल ले जाकर जान बचाई

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को यदि समय से अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। ऐसा ही एक कंपनी में कार्यरत छह युवकों ने किया। कंपनी से लौटते समय सड़क पर बेहोश पड़े युवक को युवकों ने अपनी कैब में डाल अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद डॉक्टरों ने युवक की जान बचा ली। घटना हेलीमंडी में बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे घटित हुई। यहीं रहने वाले उमेश स्कूटी से जा रहे थे। सामने से आ रहे वाहन की हाई बीम लाइट के कारण उन्होंने नियंत्रण खो दिया और स्कूटी से सड़क पर गिर पड़े। उमेश बुरी तरह से घायल थे उनके शरीर से खून बह रहा था जिसके चलते बेहोश हो चुके थे। घायल को देखने के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Nov 2018 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 30 Nov 2018 07:24 PM (IST)
घायल युवक को अस्पताल ले जाकर जान बचाई
घायल युवक को अस्पताल ले जाकर जान बचाई

संवाद सहयोगी, पटौदी : सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को यदि समय से अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। ऐसा ही एक कंपनी में कार्यरत छह युवकों ने किया। कंपनी से लौटते समय सड़क पर बेहोश पड़े युवक को युवकों ने अपनी कैब में डाल अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद डॉक्टरों ने युवक की जान बचा ली।

घटना हेलीमंडी में बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे घटित हुई। यहीं रहने वाले उमेश स्कूटी से जा रहे थे। सामने से आ रहे वाहन की हाई बीम लाइट के कारण उन्होंने नियंत्रण खो दिया और स्कूटी से सड़क पर गिर पड़े। उमेश बुरी तरह से घायल थे उनके शरीर से खून बह रहा था जिसके चलते बेहोश हो चुके थे। घायल को देखने के लिए लोग तो एकत्र थे मगर पुलिस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत रणवीर ¨सह, संजीव कुमार, सतीश कुमार, तेजवीर, अशोक, विक्रम कैब से वहां से गुजरे सभी कंपनी से घर जाटौला और हेलीमंडी जा रहे थे। उमेश को सड़क पर पड़े देख युवकों ने अपनी कैब रुकवा ली। फिर घायल को उसी में डाल रेवाड़ी के एक अस्पताल ले गए। रास्ते में उमेश के ही मोबाइल व आधार कार्ड से मिली जानकारी से उनके परिजनों को सूचना दी। उमेश के चाचा फतह ¨सह उजाला ने मदद करने वाले उक्त युवकों का आभार जताते हुए कहा वे सभी लोग हमारे लिए भगवान बन गए।

chat bot
आपका साथी