संघ के पूर्व जिला संघचालक सुशील गर्ग का निधन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक 63 वर्षीय सुशील कुमार गर्ग का रविवार दोपहर निधन हो गया। वह कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा व एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मदनपुरी स्थित शमशान घाट पर कर दिया गया। भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा के अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 06:27 PM (IST)
संघ के पूर्व जिला संघचालक सुशील गर्ग का निधन
संघ के पूर्व जिला संघचालक सुशील गर्ग का निधन

जासं, गुरुग्राम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक 63 वर्षीय सुशील कुमार गर्ग का रविवार दोपहर निधन हो गया। वह लंबे समय से से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा व एक बेटी हैं। उनका अंतिम संस्कार मदनपुरी स्थित श्मशान घाट पर कर दिया गया।

भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा के अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने बताया कि सुशील कुमार गर्ग 15 वर्षों तक संघ में प्रचारक रहे। नगर संघचालक से लेकर जिला संघचालक तक की जिम्मेदारी निभाई। अंतिम संस्कार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन ¨जदल, प्रांत प्रचारक विजय कुमार, विभाग प्रचारक विकास कुमार, महानगर संघचालक जगदीश कुमार, नगर संघचालक वेदप्रकाश मंगला, भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री व राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, संस्कार भारती के पूर्व प्रांतीय महासचिव अजय ¨सघल, हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, स्टारेक्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अशोक दिवाकर, रंगकर्मी प्रमोद मंगला एवं सेक्टर 15-पार्ट एक आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष विनय मंगला आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी