जिदगी बचाने के लिए अगले सप्ताह से चलेगा अभियान

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर जिदगी बचाने के लिए अगले सप्ताह से अभियान चलाया जाएगा। इसे ट्रैफिक पुलिस एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मिलकर चलाएंगे। अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारी वाहन बाईं तरफ ही चलें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:42 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 06:42 PM (IST)
जिदगी बचाने के लिए अगले सप्ताह से चलेगा अभियान
जिदगी बचाने के लिए अगले सप्ताह से चलेगा अभियान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर जिदगी बचाने के लिए अगले सप्ताह से अभियान चलाया जाएगा। इसे ट्रैफिक पुलिस एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मिलकर चलाएंगे। अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारी वाहन बाईं तरफ ही चलें। अन्य वाहन चालक भी नियंत्रण में वाहन चलाएं। सभी ब्लैक स्पाट के नजदीक विशेष नजर रखी जाएगी।

जिले में हर साल औसतन 400 से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है। इस साल अप्रैल तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकतर हादसे ट्रक, डंपर, ट्राले, बस एवं कैंटर की वजह से होते हैं। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर अन्य सड़कों के मुकाबले अधिक हादसे होते हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि भारी वाहन सभी लेनों में चलते हैं। रात में अन्य वाहनों को भारी वाहनों के चालक साइड तक नहीं देते हैं। इस वजह से काफी कार चालक एक्सप्रेस-वे की बजाय सर्विस लेन का उपयोग करते हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के साथ मिलकर अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

बृहस्पतिवार को ट्रैफिक टावर में आयोजित बैठक में ट्रैफिक पुलिस की तरफ पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) रविद्र सिंह तोमर, सहायक पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक, मुख्यालय) संजीव बल्हारा एवं सहायक पुलिस आयुक्त (हाइवे) प्रवीण मलिक शामिल हुए। वहीं एनएचएआइ की ओर से डिप्टी मैनेजर पुनीत खन्ना सहित कई अधिकारी शामिल हुए। सभी ने एक सुर से निर्णय लिया कि शुरुआत में जागरूकता के ऊपर जोर दिया जाए। बाद में सख्ती की जाए। जिस जगह अक्सर हादसे होते हैं, वहां पर ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। बता दें कि सिरहौल बार्डर, एटलस चौक, इफको चौक, सेक्टर-31 के सामने, राजीव चौक, नरसिंहपुर के सामने, गांव खांडसा के सामने एवं खेड़कीदौला टोल प्लाजा से पहले मोड़ के नजदीक अक्सर हादसे होते हैं। इस साल सड़क हादसे

महीना-हादसे-मौत- घायल

जनवरी- 63- 30- 39

फरवरी- 61- 30- 35

मार्च- 81- 41- 47

अप्रैल- 62 29 46 अगले सप्ताह से अभियान चलाने को लेकर तैयारी जल्द ही शुरू की जाएगी। भारी वाहन बाईं तरफ ही चलें, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जिदगी अनमोल है। सभी वाहन चालकों को अहसास कराया जाएगा कि किस प्रकार एक व्यक्ति के जाने से पूरा परिवार तबाह हो जाता है।

-संजीव बल्हारा, सहायक पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक, मुख्यालय), गुरुग्राम

chat bot
आपका साथी