सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

शहर में अलग-अलग सड़कों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 06:02 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:02 PM (IST)
सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : अलग-अलग सड़क हादसों में एक एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार रात सोहना रोड पर इस्लामपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुछ देर बाद एक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम सुधांशु है। मूल रूप से दादरी जिले के सातौर गांव निवासी सुधांशु इस्लामपुर गांव में रहता था। वहीं, घायल का इलाज चल रहा है। उसका नाम सोनू है। वह झज्जर जिले के माजरा दुबलधन गांव का रहने वाला है। मृतक सुधांशु के भाई सुनील की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों शुक्रवार की रात खाना खाने के लिए बादशाहपुर गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ। हादसा के बाद आरोपित चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

दूसरी ओर, गांव नाहरपुर रूपा के सामने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका नाम संतोष है। वह राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव माजरी की रहने वाली थी। वह हंस एन्क्लेव में किराये पर रहती थी। उसके भाई शिवम की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) संजीव बल्हारा ने कहा कि वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी