श्याम बसंत महोत्सव में दिखाई देगी महाशिवरात्रि की छटा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल की ओर से 29वां श्री श्याम बसंत महोत्सव क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 06:51 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 06:51 PM (IST)
श्याम बसंत महोत्सव में दिखाई देगी महाशिवरात्रि की छटा
श्याम बसंत महोत्सव में दिखाई देगी महाशिवरात्रि की छटा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल की ओर से 29वां श्री श्याम बसंत महोत्सव का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया जाएगा। 24 फरवरी को गुरुद्वारा रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में रात आठ बजे से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 25 फरवरी को दोपहर तीन बजे से मंदिर से ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात 9 बजे से ओल्ड जेल काम्पलेक्स में जागरण का आयोजन किया जाएगा। 26 फरवरी को अंतिम दिन दोपहर 12 बजे से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन होगा।

यह जानकारी मंडल के अध्यक्ष विष्णु मंगला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन दिनेश शर्मा एवं श्री खाटू श्याम निर्माण समिति के अध्यक्ष रोशनलाल सैनी ने संयुक्त से बुधवार को श्री सिद्धेश्वर मंदिर स्कूल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि जागरण में खाटू वाले श्याम बाबा का गुणगान प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर ¨सह लख्खा, नंदकिशोर शर्मा के अलावा दीपक गर्ग, राहुल शर्मा, मुकेश मुदगिल एवं बेबी गुंजन करेंगे। ज्योति प्रचंड सामाजिक कार्यकर्ता सुशील भारद्वाज करेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। पत्रकार वार्ता में मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार कौशिक, राकेश शर्मा, हरिकृष्ण गुप्ता, शिव बंसल एवं पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी