सोहना भाजपा मंडल कार्यकारणी गठित

कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है जिसके बिना पार्टी सत्ता हासिल नहीं कर सकती है। कार्यकर्ता के सक्रिय रहने से राजनीतिक पार्टी बुलंदियों को छूती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:59 PM (IST)
सोहना भाजपा मंडल कार्यकारणी गठित
सोहना भाजपा मंडल कार्यकारणी गठित

संवाद सहयोगी, सोहना: कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है, जिसके बिना पार्टी सत्ता हासिल नहीं कर सकती है। कार्यकर्ता के सक्रिय रहने से राजनीतिक पार्टी बुलंदियों को छूती है। यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुंदरी खत्री का। उन्होंने यह बातें सोहना कस्बे में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिमला राघव ने की।

इस दौरान सोहना भाजपा मंडल कार्यकारणी की घोषणा भी की गई। सोहना भाजपा महिला मोर्चा में निर्मला देवी, रेखा राघव को महामंत्री व सोनिया जैन, सरोज शर्मा, अलका, रेखा देवी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि मीना सैनी, पुष्पा देवी, इंदु बाला, निर्मल, शोभा देवी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर ज्योती अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रजनी देवी को मीडिया प्रभारी व अमरवती देवी को सहमीडिया प्रभारी बनाया गया है।

मंडल अध्यक्ष बिमला राघव ने बताया कि कार्यकारणी में सभी वर्गों को सम्मान दिया गया है। कार्यकारिणी में शिक्षित महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। इस अवसर पर सोहना महिला मोर्चा कार्यकारणी का गठन भी किया गया। जिला महिला मोर्चा की महामंत्री विधु कालरा, अलका सकदेवा जिला महामंत्री, मणिता गर्ग जिला उपाध्यक्ष, तृप्ति अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष, सोहना मंडल अध्यक्ष गौरव चुघ, उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, महामंत्री दिनेश गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी