सामाजिक संदेश और जागरूकता रैली के नाम रही राहगीरी

साइबर सिटी के सेक्टर-50 विकास मार्ग पर आयोजित शहर का साप्ताहिक उत्सव राहगीरी इस बार सामाजिक संदेश देती प्रस्तुति व जागरुकता रैली के नाम रही। जिसमें साइकि¨लग, वॉ¨कग, र¨नग व गेम्स के अलावा नुक्कड़ नाटक, आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण, छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। राहगीरी में पहली बार पहुंचे लोगों ने भी विविध गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। इरोज सिटी स्क्वायर से गुड अर्थ सिटी सेंटर मॉल तक बने राहगीरी रूट पर लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जहां बने दोनों स्टोजों पर कार्यक्रम हुए। जिला उपायुक्त विनय प्रताप ¨सह भी राहगीरी में पहुंचे और लोगों को फिट रहने का फंडा बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:43 PM (IST)
सामाजिक संदेश और जागरूकता रैली के नाम रही राहगीरी
सामाजिक संदेश और जागरूकता रैली के नाम रही राहगीरी

जागरण संवाददाता, नया गुरुग्राम: साइबर सिटी के सेक्टर-50 विकास मार्ग पर आयोजित शहर का साप्ताहिक उत्सव राहगीरी इस बार सामाजिक संदेश देती प्रस्तुति व जागरूकता रैली के नाम रही। जिसमें साइकि¨लग, वॉ¨कग, र¨नग व गेम्स के अलावा नुक्कड़ नाटक, आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण, छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। राहगीरी में पहली बार पहुंचे लोगों ने भी विविध गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। इरोज सिटी स्क्वायर से गुड अर्थ सिटी सेंटर मॉल तक बने राहगीरी रूट पर लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जहां बने दोनों स्टोजों पर कार्यक्रम हुए। जिला उपायुक्त विनय प्रताप ¨सह भी राहगीरी में पहुंचे और लोगों को फिट रहने का फंडा बताया। बच्चों ने जमकर उठाया लुत्फ : राहगीरी के किड्स एडवेंचर जोन में बाधा दौड़, रस्साकशी, फन फेज जैसे इवेंट हुए, वहीं जुंबा डांस, भांगड़ा, योगाभ्यास में भी लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। एक्टिविटी जोन के टंग ऑफ वार सेशन में माउंट ओलंपस स्कूल के विद्यार्थी व जेनरल हेल्थ कैंप में वाई प्रतीक्षा अस्पताल के सदस्यों ने हिस्सा लिया। पुलिस विभाग व स्वयं सेवकों द्वारा बच्चियों को आत्म सुरक्षा के गुर भी सिखाए गए। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अर्थराइटिस के उपचार व पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा एप्लिकेशन के उपयोग एवं दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी गई। रानी लक्ष्मीबाई डांस ने जीता दिल : माउंट ओलंपस स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रानी लक्ष्मीबाई डांस ने उपस्थित लोगों का दिल जीता। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन संघर्ष को दर्शाती नृत्य प्रस्तुति पर देर तक लोग तालियां बजाते रहे। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। जहां प्रतिभागियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया। आशा वर्कर द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरुकता रैली भी निकाली गई।

chat bot
आपका साथी