हर साल 20 मार्च को मनाया जाए निर्भया दिवस

निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। इस फैसले से सभी महिलाएं बेहद खुश हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 07:00 PM (IST)
हर साल 20 मार्च को मनाया जाए निर्भया दिवस
हर साल 20 मार्च को मनाया जाए निर्भया दिवस

संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। इससे सभी महिलाएं बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि कानून ने अपना काम कर दिया। इससे महिलाओं में निर्भय होकर जीने की राह मिली है। 20 मार्च को हर साल निर्भया दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन बन गया है। निर्भया के हत्यारों की फांसी का दिन 20 मार्च इतिहास बना गया। आज का दिन निर्भया दिवस है। इसे हर साल 20 मार्च को निर्भया दिवस के रूप में मनाना चाहिए।

-रंजना यादव, सेक्टर 56 निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाने में भले ही कुछ समय लगा, पर इससे समाज में एक संदेश गया। इसके बाद हर महिला निर्भय होकर जी सकेगी।

-प्रिया सिघल, सेंट्रल पार्क सोहना रोड आखिर आज वह दिन आ ही गया, जिसका देश इंतजार कर रहा था। दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए निर्भया की मां ने जो संघर्ष किया, वह काबिले तारीफ है। 20 मार्च को हमेशा निर्भया दिवस के रूप में मनाना चाहिए।

- अंजना गुप्ता, गोल्फ कोर्स रोड, सेक्टर 54 अपराधियों ने जो घोर अपराध किया था, कानून ने उसके हिसाब से उनको सजा दे दी। बहुत अच्छा हुआ। सभी लोगों को 20 मार्च को निर्भया दिवस के रूप में मनाना चाहिए, ताकि समाज में महिलाओं के सम्मान का संदेश जा सके।

- सरिता गोयल, वृंदाज सोसायटी, गोल्फ कोर्स रोड

chat bot
आपका साथी